{"_id":"66be4e33f39c18aca80a3b35","slug":"meerut-outpost-incharge-slipped-and-fell-in-the-bathroom-died-in-hospital-2024-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बाथरूम में फिसलकर गिरे चौकी इंचार्ज, अस्पताल में हो गई मौत, नहीं थम रहे पत्नी-बच्चों के आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बाथरूम में फिसलकर गिरे चौकी इंचार्ज, अस्पताल में हो गई मौत, नहीं थम रहे पत्नी-बच्चों के आंसू
Fri, 16 Aug 2024 12:21 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 16 Aug 2024 12:21 AM IST
सार
सरूरपुर निवासी पुलिसकर्मी की मथुरा में मौत हो गई। वह बाथरूम में फिसलकर गिरे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
सरूरपुर निवासी अंकित सिरोही (35) की बाथरूम में फिसलकर गिरने से मौत हो गई। वह आगरा जिले में एक पुलिस चौकी के प्रभारी थे। उनकी मौत पर पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मेरठ के थाना सरूरपुर के गांव पथौली निवासी अंकित सिरोही मथुरा में एक पुलिस चौकी के प्रभारी थे। वह रिफाइनरी क्षेत्र की इंदुपुरम कालोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। बुधवार सुबह नहाने के लिए बाथरूम गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसएसपी और एएसपी अस्पताल पहुंचे। परिजन भी मेरठ से मथुरा पहुंच गए। अंकित के छोटे भाई अंकुल आगरा के शाहगंज थाने में सिपाही हैं और सबसे छोटा भाई बॉबी पिता के साथ खेती करता है। अंकित 2015 बैच के थे।
सात साल पहले हुई थी शादी, सात माह पहले तैनाती
मां उषा देवी, पत्नी अंशु का रोकर बुरा हाल है। अंकित की शादी सात साल पहले हुई थी। उनकी एक बेटी काशवी और बेटा कियांश है। दो महीने की बेटी स्पेशल चाइल्ड है। अंकित की सात महीने पहले ही मथुरा जिले में तैनाती हुई थी। उन्हें पिछले एक माह से पैर में दर्द की शिकायत थी। उनका इलाज भी चल रहा था।
सात साल पहले हुई थी शादी, सात माह पहले तैनाती
मां उषा देवी, पत्नी अंशु का रोकर बुरा हाल है। अंकित की शादी सात साल पहले हुई थी। उनकी एक बेटी काशवी और बेटा कियांश है। दो महीने की बेटी स्पेशल चाइल्ड है। अंकित की सात महीने पहले ही मथुरा जिले में तैनाती हुई थी। उन्हें पिछले एक माह से पैर में दर्द की शिकायत थी। उनका इलाज भी चल रहा था।