फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Operators of two Delhi firms grabbed jewelery worth Rs 3.96 crore from the jeweler

Meerut : दिल्ली की दो फर्मों के संचालकों ने सराफ से हड़पे 3.96 करोड़ के आभूषण, शातिराना अंदाज में दिया झांसा

Wed, 04 Jun 2025 12:15 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 04 Jun 2025 12:15 AM IST
सार

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों को जिन लोगों से आभूषण लेकर दिए थे, वह लगातार उनसे तकादा कर रहे हैं। उन्हें आरोपियों से अपनी जान को खतरे की आशंका भी है।

विज्ञापन
Meerut: Operators of two Delhi firms grabbed jewelery worth Rs 3.96 crore from the jeweler
सोने के आभूषण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली की दो फर्मों के संचालकों ने सिविल लाइन क्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी निवासी सराफ विक्रांत कपूर से करीब 3.96 करोड़ के आभूषण हड़प लिए। पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में विक्रांत कपूर ने बताया कि शहर सराफा बाजार में उनकी विक्रांत कपूर के नाम से फर्म है। वह आभूषणों की ट्रेडिंग व मैन्युफैक्चरिंग का काम करते हैं। जब वह किसी अन्य सराफ से आभूषण लेकर आगे ग्राहक को बेचते हैं तो यह काम कमीशन पर होता है। इसमें एक से पांच प्रतिशत तक का ही लाभ मिलता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दिल्ली की फर्म राज ज्वैलर्स और आलिया ज्वैलर्स के साथ 10-12 साल से व्यापार कर रहे थे। दोनों फर्मों के मालिक मुकेश कोहली व उनकी पत्नी नितिका व बेटे अनुज कोहली और अंकित कोहली गुरुग्राम में रहते हैं।

यह भी पढ़ें...
Shamli: जीएसटी अफसर बनकर पानीपत की धागा फैक्ट्री के मुनीम से 29 लाख लूटे, 'भारत सरकार' लिखी कार में थे बदमाश    
 
विज्ञापन

करीब आठ माह पूर्व ये लोग अपने कर्मचारी पदम और प्रकाश के साथ उनके पास आए थे। उनसे सोने के आभूषण ग्राहकों को बेचने के लिए आरोपियों ने मांगे। विक्रांत कपूर ने मार्केट से 4461.217 ग्राम सोने के आभूषण उन्हें दे दिए। तब सोने का भाव 77,700 रुपये प्रति तौला था। इसके हिसाब से आभूषणों की कीमत करीब 3.46 करोड़ रुपये थी। 
 

इसके अलावा आरोपियों ने ग्राहकों को दिखाने के लिए 640 ग्राम सोने के आभूषण मंगाए थे। यह आभूषण भी आरोपियों ने वापस नहीं किए और न ही पेमेंट किया। जबकि एक माह में पूरा भुगतान करने का वादा किया था। एक माह बाद पीड़ित ने रुपये का तकादा किया तो आरोपियों ने कुछ चेक देकर कहा कि इनसे बैंक से कुछ भुगतान ले लेना। शेष भुगतान जल्द कर देंगे।
 

विक्रांत कपूर ने बैंक में चेक लगाए तो वह बाउंस हो गए। इसके बाद पीड़ित ने रुपये की मांग की तो आरोपी उन्हें लगातार टालते रहे। 15 अप्रैल को पीड़ित ने आरोपियों से फोन पर तकादा किया तो गाली-गलौज करते हुए जान से मरवाने की धमकी दी गई। 
 

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों को जिन लोगों से आभूषण लेकर दिए थे, वह लगातार उनसे तकादा कर रहे हैं। उन्हें आरोपियों से अपनी जान को खतरे की आशंका भी है। एसएसपी ने सिविल लाइन पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए थे। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed