भ्रमित करने वाली संस्था पर होगी एफआईआर, अब सिस्टम में हुआ खेल तो नपेंगे अधिकारी
पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन ने बिजलीघर की लाइन के निर्माण में पोल लगाने से संबंधित भ्रमित सूचना देने पर कार्यदायी संस्था मै. विश्वनाथ प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद पर एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
आशुतोष निरंजन सोमवार को ऊर्जा भवन में राजस्व व विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने आगामी ग्रीष्मकालीन सीजन में बिजली की मांग पूरी करने के लिए सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। कहा कि गर्मी आने से पहले ही ओवरलोड चल रहे बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि कर दी जाए और जर्जर लाइन और पोल बदल दिया जाए। उन्होंने एबीसी केबल समय रहते डालने के निर्देश भी दिए।
आशुतोष निरंजन ने कहा कि नलकूप सामग्री भंडार केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अगर उपभोक्ताओं को सामग्री नहीं मिलने की शिकायत मिली तो दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एमडी ने अनियमित रूप से चल रहे नलकूपों को नियमित करने और सरचार्ज समाधान योजना को सफल बनाने के निर्देश दिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/