नईम के इन दो साथियों की तलाश में मेरठ पहुंची NIA, सामने आया चौंकाने वाला खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसआईएस से जुड़े सुहेल और हथियार सप्लायर नईम को लेकर एनआईए और एटीएस की टीम शनिवार को किठौर में पहुंची। टीम को किठौर के राधना गांव में नईम के साथियों आरिफ और मतलूब की तलाश थी। सीआरपीएफ और पीएसी के साथ जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने राधना और ईशापुर मार्ग पर एक बाग में सर्च अभियान चलाया। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान मेरठ शहर से बम निरोधक दस्ता भी बुला लिया गया। देर शाम तक जांच पड़ताल चली। अधिकारी दोनों आरोपियों को लेकर वहां से निकल गए। माना जा रहा है कि किठौर के अलावा और भी गांवों में जांच चल रही है।
मेरठ से नईम निवासी राधना किठौर और अमरोहा से सुहेल को एनआईए ने रिमांड पर लिया हुआ है। शनिवार को एनआईए व एटीएस की टीम नईम और सुहेल को लेकर पहले किठौर थाने पहुंची। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर एनआईए को राधना में दबिश व कई जगहों पर आरिफ और मतलूब की तलाश में ऑपरेशन चलाना था। इस सर्च ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए सीओ किठौर, इंस्पेक्टर किठौर, इंचौली, भावनपुर व परीक्षितगढ़ समेत कई थानों का पुलिस बल किठौर थाने बुला लिया गया।
एनआईए और एटीएस के अधिकारियों के साथ पुलिस बल ने राधना गांव में आरिफ व मतलूब की तलाश में उनके घरों पर दबिश दी। लेकिन दोनों ही नहीं मिले। उसके बाद जांच एजेंसियों की टीमों ने नईम और सुहेल की निशानदेही पर राधना और ईशापुर गांव के जंगल में पड़ताल शुरू की। जहां पर एक बाग और एक खेत की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान स्थानीय बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहा। बाग और जंगल में करीब दो घंटे ऑपरेशन चला। उसके बाद टीम ने कई जगहों पर दबिश दी। सामने आया चौंकाने वाला खुलासा...
क्या था मामला
खुफिया जांच एजेंसियों को 26 दिसंबर को आईएसआई और आईएस का इनपुट मिला था। जिसको लेकर एनआईए और एटीएस ने मेरठ समेत 17 जिलों में एक साथ छापेमारी की थी। एनआईए ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। अमरोहा के सुहेल की निशानदेही पर एनआईए ने हापुड़ से साकिब को पकड़ा। साकिब का रिश्तेदार नईम निवासी राधना किठौर है, जिसको बुधवार गिरफ्तार किया गया। एनआईए ने छापेमारी के दौरान संदिग्ध लोगों से अवैध पिस्टल, तमंचे, कारतूस, टाइमर, बारह किलो संदिग्ध आरडीएक्स सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए। बताया गया कि इन आरोपियों की नए साल पर कोई बड़ी वारदात करने की तैयारी थी।
संदिग्ध आतंकी सुहेल ने खरीदी थी पिस्टल
अमरोहा से गिरफ्तार किए संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहेल के घर से बरामद पिस्टल मेरठ से खरीदी गई थी। बताया गया कि पिस्टल सुहेल ने बीस हजार रुपये में खरीदी थी। जिससे हापुड़ सिंधावली के वैठ गांव निवासी साकिब ने मेरठ के हथियार सप्लायर नईम से दिलाई थी। इस मामले में एनआईए दो बार अमरोहा और सैदपुर इम्मा में छापा मार चुकी है। जिले के छह लोगों को नोटिस देकर दिल्ली में पूछताछ भी की जा चुकी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/