फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Woman molested by deputy manager in mall and relatives beaten up to accused

मॉल में गंदी हरकत: डिप्टी मैनेजर ने पकड़ा महिला का हाथ, ऐन वक्त पर पहुंचे परिजन, जमकर की धुनाई

Wed, 19 Jul 2023 10:54 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Jul 2023 10:54 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ के एक मॉल में डिप्टी मैनेजर द्वारा गंदी हरकत करने का मामला सामने आया है। डिप्टी मैनेजर ने महिला का हाथ और दुष्कर्म के लिए ले जाने लगा, इसी बीच महिला के परिजन पहुंच गए और उसकी जमकर धुनाई की।

विज्ञापन
Meerut News: Woman molested by deputy manager in mall and relatives beaten up to accused
छेड़छाड़ का मामला।

विस्तार

मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के एक मॉल में हाउस कीपिंग के डिप्टी मैनेजर ने मॉल में काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ कर दी और दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान पहले से ही खड़े महिला के परिजनों ने आरोपी को दबोचकर पीटना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन


माधवपुरम की रहने वाली एक महिला कर्मचारी एक मॉल में काम करती है। यहां नोएडा का रहने वाला हाउस कीपिंग का डिप्टी मैनेजर भी काम करता है। कई दिन से महिला कर्मचारी को फोन कर परेशान कर रहा था। देर रात को भी कॉल भी करता था। मंगलवार को उसने महिला से गलत काम करने के लिए कहा। इसकी जानकारी महिला कर्मचारी ने परिजनों को दे दी, जिसके बाद वे भी मॉल में पहुंच गए। जैसे ही आरोपी महिला कर्मचारी को ले जाने लगा तो महिला के परिजनों ने दबोच लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इससे मॉल में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

वहीं, बाद में ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। काफी देर तक पुलिस के सामने भी आरोपी को पीटा गया, हालांकि बाद में समझौता हो गया। परिजनों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।

नाबालिग के साथ शॉप्रिक्स मॉल में घूम रहे दो युवकों को पकड़ा, हंगामा

मेरठ में शॉप्रिक्स मॉल में किशोरी के साथ घूम रहे विशेष समुदाया के दो युवकों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के साथ दोनों युवकों को थाने भेज दिया। यहां किशोरी ने युवकों के पक्ष में बयान देते हुए अपना मित्र बताया, हालांकि पुलिस 151 में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

भाजपा नेता गोपाल शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे एक कार्यकर्ता ने फोन कर जानकारी दी कि समुदाय विशेष के दो युवक एक नाबालिग के साथ शॉप्रिक्स मॉल में घूम रहे हैं। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ शॉप्रिक्स मॉल चौकी पर पहुंचे और दोनों युवकों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि युवकों ने पहचान बदलकर सोशल मीडिया के जरिए किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया और बहला फुसलाकर लव जिहाद के आधार पर धर्मांतरण का प्रयास कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।

यह भी पढ़ें: Flood in Bijnor: कुदरत की मार, पानी में गाड़ी, सड़क पर नाव, एनाउंसमेंट सुनते ही बढ़ जाती हैं लोगों की धड़कनें

गोपाल शर्मा ने इंस्पेक्टर से पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी। उन्होंने घटना की जानकारी एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को भी दी। इस दौरान मौके पर प्रताप विराज मिश्रा, पंकज शर्मा, रोहन, सागर राजपूत, अजय शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक ने बताया कि किशोरी ने युवकों को मित्र बताते हुए कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। जिसके चलते युवकों का 151 में चालान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता से बदसलूकी का मामला: लक्ष्मीकांत वाजपेयी पुलिस से बोले- मैंने सींग उगा लिए हैं पेट फाड़ दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed