मेरठ: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो दोस्तों की मौत, नहीं पहना था हेलमेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेलचुंगी पुतली वाली गली निवासी देवेंद्र रविवार को अपने दोस्त संजय के साथ अपाचे बाइक से कसेरूखेड़ा निवासी रिश्तेदारी में गया था। शाम को दोनों घर लौट रहे थे। बाइक देवेंद्र चला रहा था। बताया जाता है कि कमिश्नर आवास के निकट बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
दोनों बाइक सवार दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग दोनों को सुशीला जसवंत राय अस्पताल ले पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी आ गई।
हेलमेट होता तो बच जाती जान
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों युवकों की मौत की मुख्य वजह हेलमेट है। दोनों बेहद तेज रफ्तार में आ रहे थे। अगर उन्होंने हेलमेट पहना होता तो इतनी गंभीर चोट नहीं लगती। बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद दोनों दूर जाकर गिरे। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
परिजनों में मचा कोहराम
हादसे के बाद काफी देर बाद युवकों की पहचान हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। मौत की सूचना मिलते ही दोनों के घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन मोर्चरी पहुंच गए। देखते ही देखते क्षेत्र के काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। बताया गया कि देवेंद्र मोदीनगर की एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था जबकि संजय अपने घर पर ही क्रिकेट बॉल बनाने का काम करता था।
रफ्तार बनी मौत का कारण
तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई थी, जिससे दोनों युवकों की मौत हुई। शवों को मोर्चरी भिजवाकर परिजनों को सूचना दे दी। अभी तहरीर नहीं मिली है। -अब्दुर रहमान सिद्दीकी, इंस्पेक्टर सिविल लाइन