{"_id":"63ac3dc65f5ad70063294982","slug":"meerut-news-the-victim-family-reached-the-ssp-office-and-demanded-for-recovery-of-the-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: SSP ऑफिस पहुंचे पीड़ित परिजन, नाबालिग बेटी की बरामदगी की मांग, दरोगा पर लगाया ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: SSP ऑफिस पहुंचे पीड़ित परिजन, नाबालिग बेटी की बरामदगी की मांग, दरोगा पर लगाया ये गंभीर आरोप
Wed, 28 Dec 2022 06:30 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:30 PM IST
सार
Meerut News : पीड़ित परिजन बुधवार को SSP ऑफिस पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से अपनी नाबालिग बेटी की बरामदगी की मांग की। साथ ही उन्होंने दरोगा पर ये गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन
पीड़ित परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नाबालिग की बरामदगी के लिए पीड़ित परिजन बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। इस दौरान पीड़ित परिजनों ने थाना पुलिस और विवेचक पर गंभीर आरोप लगाते हुए किशोरी की बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन
महलवाला गांव के रहने वाले पीड़ित बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। गांव की रहने वाली राजकुमारी ने आरोप लगाया कि उसके ही गांव का रहने वाला कन्छित बीती 13 दिसंबर को उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से ले गया था। आरोप है कि इस मामले में जब पीड़ित परिवार के लोग आरोपी के घर पर पहुंचे तो उसके परिवार वालों ने उन्हें मारपीट करते हुए घर से भगा दिया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि उसने इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बताया कि केस की जांच कर रहे दरोगा ने कार्रवाई के बजाय उसकी बेटी की पांचवीं कक्षा की टीसी लेकर अपने पास रख ली। यही नहीं पुलिस का कहना है कि उसकी बेटी अपनी मर्जी से किसी के साथ भाग गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मासूम बच्चे बोले- मम्मी ने पकड़े पैर, अंकल ने दबाया पापा का गला, वारदात का ऐसा सच, अफसर भी हैरान
पीड़िता ने आरोपियों से अपनी बेटी की जान का खतरा बताते हुए उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई। इसी के साथ जल्द से जल्द अपनी बेटी की बरामदगी की मांग की।
यह भी पढ़ें: Meerut: तुनिषा आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान का मेरठ से खास नाता, दो बहनों ने टेलिविजन पर कमाया है नाम