{"_id":"5faba3695fa20b384b101689","slug":"meerut-news-the-history-sheet-has-been-opened-of-76-accused-including-those-close-to-the-criminal-badan-singh-baddo","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात बदन सिंह बद्दो के करीबियों समेत 76 की खुली हिस्ट्रीशीट, पढ़िए नया अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात बदन सिंह बद्दो के करीबियों समेत 76 की खुली हिस्ट्रीशीट, पढ़िए नया अपडेट
Wed, 11 Nov 2020 02:10 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 11 Nov 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
लाल घेरे में बदन सिंह बद्दो
- फोटो : अमर उजाला
ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के करीबियों समेत शहर और देहात के 76 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें कई अपराधी जेल में हैं तो कई बाहर हैं।
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि बद्दो के साथी एहतेशाम इलाही निवासी गुदड़ी बाजार कोतवाली व गौरव कपूर निवासी आनंदपुरी रेलवे रोड समेत तीन शातिरों की हिस्ट्रीशीट खुली है।
विज्ञापन
इनके अलावा सोतीगंज के कबाड़ी मन्नू उर्फ मईनुददीन निवासी गंजबाजार सदर बाजार, जान मोहम्मद उर्फ जानू व रिहान उर्फ शुभान निवासी सोतीगंज सदर बाजार, शाहिद भारती निवासी मौरगंज भूसामंडी, हाजी सईद निवासी मेहताब सिनेमा सदर बाजार की हिस्ट्रीशीट खुली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मोस्ट वांटेड बद्दो पर बड़ी कार्रवाई, कुख्यात मूंछ हुआ गायब, गहरी दोस्ती का खुलेगा खौफनाक राज
कोतवाली के शोएब उर्फ मोहसिन उर्फ जॉनसीना, 20 दिसंबर की हिंसा के मुख्य आरोपी अनीस खलीफा निवासी ऊंचा सद्दीक नगर लिसाड़ी गेट के अलावा, सलमान पुत्र नि0 पूर्वा हाफिज अब्दुल करीम रेलवेरोड, सुधीर पाल व सुरेंद्र पाल निवासी तेजपाल सिंह एंकलेव थाना ब्रह्मपुरी, गौरव जिंदल नि. इंद्रानगर, अमरीश गिरी व जसविंद्र उर्फ सन्नी निवासी माधवपुरम, साजन उर्फ लुक्का नि. भीम नगर, अंकित भाटी व विनीत नि. सुंदरा उर्फ पुट्ठा टीपी नगर, चंद्रपाल वर्मा उर्फ वाल्मीकि निवासी पल्लवपुरम व अंकित गुप्ता निवासी पल्लवपुरम सहित हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी के अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/