{"_id":"61cedddf86f53178c16fdd86","slug":"meerut-news-the-dispute-between-the-district-panchayat-president-and-his-aunt-ended-before-pm-modi-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की रैली से पहले सुलझा पारिवारिक विवाद: जिला पंचायत अध्यक्ष पर चाची ने लगाया था ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की रैली से पहले सुलझा पारिवारिक विवाद: जिला पंचायत अध्यक्ष पर चाची ने लगाया था ये आरोप
Fri, 31 Dec 2021 04:25 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 31 Dec 2021 04:25 PM IST
सार
मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष और उनकी चाची पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बीच चल रहा विवाद पीएम मोदी की रैली से पहले शुक्रवार को खत्म हो गया। भाजपा विधायक ने दोनों के बीच समझौता करा दिया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुसेडी ने अपने भतीजे जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव कुसेड़ी पर 80 लाख 84 हजार रुपये न देने का आरोप लगाने के प्रकरण में शुक्रवार को समझौता हो गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को कंकरखेड़ा स्थित ग्रैंड रिशाला रिसोर्ट में प्रेस वार्ता के दौरान इस मामले की जानकारी दी गई। पारिवारिक विवाद को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले ही सिवालखास के विधायक जितेंद्र सतवाई और बिल्डर रविंदर चौधरी ने निस्तारण करा दिया है। पिछले कई दिन से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ था।
विज्ञापन
बता दें कि यह मामला प्रदेश नेतृत्व और प्रशासन के पास भी पहुंच गया था। पीएम मोदी की रैली से पहले इस मामले को निपटा दिया गया है। सिवालखास से भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई ने बताया कि दोनों परिवार का समझौता करा दिया गया है अब दोनों पक्ष सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के कार्यक्रम की बड़ी तैयारी: रिहर्सल करने हेलीकॉक्टर से पहुंचे सुरक्षाकर्मी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता ने कहा कि हमारे और गौरव के बीच में जो पारिवारिक विवाद था वह सब निपट गया है। अब कोई विवाद नहीं है। परिवार में समझौता हो चुका है।
यह भी पढ़ें: सीने पर बरसाईं गोलियां: मुतल्लिब की हत्या के बाद खुले शोएब के बड़े राज, करता रहा वारदात, सोती रही पुलिस, तस्वीरें