फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीने पर बरसाईं गोलियां: मुतल्लिब की हत्या के बाद खुले शोएब के बड़े राज, करता रहा वारदात, सोती रही पुलिस, तस्वीरें

Fri, 31 Dec 2021 02:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 Dec 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Shoaib has shot killed Mutallib in Kithor of Meerut and now many big secret are open and see photos
मेरठ मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

मेरठ जनपद के किठौर में गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे 25 वर्षीय मुतल्लिब की उसी के चार दोस्तों ने घर से बुलाकर बीच सड़क पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।


 
मुतल्लिब पुत्र राशिद को उसके चार दोस्त शाम करीब साढ़े छह बजे मौसमखानी मोहल्ला स्थित उसके घर से बुलाकर ले गए थे। पुलिस के अनुसार बहरोड़ा रोड पर इन लोगों ने पहले शराब पी और फिर अचानक मुतल्लिब पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। लोगों ने गंभीर अवस्था में मुतल्लिब को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से रेफर करने के बाद किठौर से मेरठ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। एएसपी चंद्रकांत मीणा ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी शोएब है। घटनास्थल के पास से शराब की बोतलें मिली हैं। परिजनों ने शोएब और साकिब की पहचान कर ली है। बताया गया है कि यही दोनों उसे घर से बुलाकर ले गए थे।

Meerut News: Shoaib has shot killed Mutallib in Kithor of Meerut and now many big secret are open and see photos
मुतल्लिब के शव को ले जाते युवक। - फोटो : amar ujala

सीने में मारीं तीन गोलियां
पुलिस ने बताया कि मुतल्लिब के सीने में तीन गोलियां मारी गईं। गोलियों की आवाज सुनकर लोग दौड़े लेकिन, तब तक आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। लहूलुहान मुतल्लिब को परिजन और मोहल्ले के लोग उठाकर अस्पताल ले गए। वारदात के बाद मोहल्ले में दहशत है।

पुलिस होती अलर्ट तो बच जाती जान
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी कस्बे में कई वारदात कर चुके हैं। होटल में तोड़फोड़ और हथियार लहराने के मामले में भी कोई शिकंजा नहीं कसा गया। इससे हत्यारोपियों का हौसला बढ़ गया।

Meerut News: Shoaib has shot killed Mutallib in Kithor of Meerut and now many big secret are open and see photos
हत्या के बाद शव ले जाते युवक। - फोटो : amar ujala

किठौर में खुलेआम वारदात करता रहा शोएब, सोती रही पुलिस
मुतल्लिब की हत्या का मुख्य आरोपी शोएब किठौर में पहले भी कई बड़ी वारदात कर चुका है। पुलिस उस पर शिकंजा कसती तो मुतल्लिब की जान बच सकती थी। शोएब वारदात कर फरार होता रहा और पुलिस सोती रही। चर्चा यह भी है कि शोएब सक्रिय गिरोह चलाता है और उसे एक बड़े नेता का संरक्षण प्राप्त है। हालांकि पुलिस फिलहाल इससे अनभिज्ञता जता रही है। 

शोएब पर करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले बताए जा रहे हैं। मुतल्लिब की हत्या से पहले 29 नवंबर को हापुड़ कोतवाली के मोहल्ला शिव दयालपुरा निवासी ट्रांसपोर्टर शबनूर चौधरी पर उसने एक होटल के शुभारंभ के समय जानलेवा हमला किया था। शोएब ने होटल में गोलियां चलाईं और तोड़फोड़ की। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ लेकिन पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। क्षेत्र में चर्चा है कि शोएब ने एक दरोगा से भी मारपीट कर मोबाइल छीना था। विरोध करने पर उसने दरोगा पर भी गोली चला दी थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Shoaib has shot killed Mutallib in Kithor of Meerut and now many big secret are open and see photos
मृतक युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

लहूलुहान पड़ा रहा मुतल्लिब
मुतल्लिब के चचेरे भाई बिलाल ने बताया कि शाम को अरसेनी गांव के एक युवक ने फोन कर उसे घर के बाहर बुलाया। इसके बाद मुतल्लिब जल्दी आने की बात कहकर निकल गया। बाइक से वह उसे लेकर बहरोड़ा रोड पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चल गईं। काफी देर तक मुतल्लिब वहीं पड़ा तड़पता रहा। फिर किसी ने उसका झगड़ा होने की सूचना परिजनों को दी और वह उसे ढूंढने निकल गये। काफी दूर ढूंढने के बाद वह एक अंधेरे स्थान पर पहुंचे, जहां मुतल्लिब उन्हें लहूलुहान मिला। 

विज्ञापन
Meerut News: Shoaib has shot killed Mutallib in Kithor of Meerut and now many big secret are open and see photos
होटल पर मारपीट करता शोएब, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : amar ujala

लहूलुहान मुतल्लिब को लेकर दौड़ते रहे परिजन 
वारदात के बाद परिजन मुतल्लिब को उठाकर पैदल ही पास के अस्पताल की ओर दौड़े। कोई वाहन भी नहीं था। इसलिए उन्होंने हापुड़ अड्डे की ओर दौड़ लगा दी। यहां से वह उसे एक एंबुलेंस की मदद से मेरठ के न्यूटीमा अस्पताल ले गए। चिकित्सक उपचार शुरू करते उससे पहले ही मौत हो गई। मुतल्लिब की मौत की सूचना मिलते ही काफी लोग अस्पताल पहुंच गये। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी भिजवा दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed