{"_id":"6247eb9f50fc981e12043446","slug":"meerut-news-stf-arrested-two-including-main-accused-arvind-rana-in-tet-exam-paper-leak-case-from-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा पेपर लीक मामला: आखिर दबोचा गया मुख्य आरोपी, हर परीक्षा में नकल कराने में माहिर है अरविंद राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा पेपर लीक मामला: आखिर दबोचा गया मुख्य आरोपी, हर परीक्षा में नकल कराने में माहिर है अरविंद राणा
Sat, 02 Apr 2022 11:53 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:53 AM IST
सार
एसटीएफ मेरठ की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने टीईटी परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी अरविंद राणा समेत दो आरोपियों को दबोच लिया है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीईटी परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी अरविंद राणा समेत दो लोगों को एसटीएफ मेरठ ने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना से गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि अरविंद राणा शातिर अपराधी है और हर परीक्षा में नकल कराने में माहिर है।
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा में पेपर लीक कराने में अरविंद राणा निवासी शामली का नाम सामने आया था। जिसके चलते उसको पुलिस ने नामजद आरोपी बना दिया था। अरविंद राणा और उसके साथी को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एसटीएफ ने बिटावदा से पकड़ा नकल माफिया अरविंद राणा
नकल माफिया अरविंद राणा और उसके साथ राहुल को एसटीएफ मेरठ ने बुढ़ाना क्षेत्र के बिटावदा के पास से पकड़ा है। दोनों शामली में दर्ज टीईटी के परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कराने में वांछित थे। आरोपियों को शामली कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: पूर्व मंत्री याकूब और पत्नी समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा, फैक्टरी से पकड़ा था पांच करोड़ का मीट
निर्दोष चौधरी ने कोर्ट में किया था सरेंडर
टीईटी परीक्षा में पेपर लीक कराने के मामले में आरोपी निर्दोष चौधरी निवासी अलीगढ़ ने शामली की कोर्ट में सरेंडर किया था। जानकारी लगने पर एसटीएफ टीम शामली में पहुंच गई थी। सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया था कि निर्दोष चौधरी ने कांधला निवासी विकास को पांच लाख रुपये में पेपर बेचा था।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पूर्व मंत्री याकूब की फैक्टरी में खूब होता रहा भ्रष्टाचार, सोते रहे अफसर, अब खुला ऐसा राज, हर कोई हैरान
अलीगढ़ के निर्दोष चौधरी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक है, जिसने पांच लाख रुपये में पेपर बेचा था। निर्दोष चौधरी ने शामली की कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। एसटीएफ ने बताया था कि जांच-पड़ताल में सामने आया है कि निर्दोष चौधरी ने कांधला निवासी विकास को लीक हुए पेपर की फोटो कॉपी पांच लाख में बेच दी थी।