फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पूर्व मंत्री याकूब की फैक्टरी में खूब होता रहा भ्रष्टाचार, सोते रहे अफसर, अब खुला ऐसा राज, हर कोई हैरान

Fri, 01 Apr 2022 05:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Apr 2022 05:26 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Corruption continued with connivance of officials in meat factory of former minister Haji Yakub Qureshi
याकूब की फैक्टरी में एमडीए की कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

भ्रष्टाचार की इससे ज्यादा इंतहा नहीं हो सकती। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की फैक्टरी में सील लगी थी लेकिन, इसके बाद भी यहां बिजली कनेक्शन चलता रहा। बिजली कभी कट जाती तो कभी बिल जमा होने पर कनेक्शन फिर से जोड़ दिया जाता। तीन महीने तक ये खेल चलता रहा। किसी ने ये तक देखने की जरूरत नहीं समझी कि जहां पर कनेक्शन चल रहा है वहां आखिर काम क्या हो रहा था। इसी खेल की आड़ में अवैध मीट फैक्टरी चलती रही। पुलिस भी आती-जाती गाड़ियों को नहीं देख पाई। ये सारा खेल तमाम विभागों की सांठगांठ की तरफ इशारा कर रहा है।

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि जांच में फैक्टरी के जनवरी से चलने की बात सामने आ रही है। पकड़े गए 10 आरोपियों ने भी स्वीकार किया है कि वे यहां कई महीने से काम कर रहे थे। दिसंबर 2021 से लेकर 23 मार्च 2022 तक बिजली कनेक्शन काटने और जोड़ने का खेल लगातार चलता रहा।

Meerut News: Corruption continued with connivance of officials in meat factory of former minister Haji Yakub Qureshi
याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala

बिजली बिल का बकाया जमा नहीं होने पर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी कनेक्शन काट जाते और बिल जमा होने पर फिर से जोड़ देते।

Meerut News: Corruption continued with connivance of officials in meat factory of former minister Haji Yakub Qureshi
हाजी याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala

वहीं, पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि 39 सौ केवी का फैक्टरी में कनेक्शन है, करीब 50 लाख रुपये का बकाया होने पर दिसंबर 2021 में कनेक्शन काट दिया था। बिल का भुगतान होने पर जनवरी में जोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Corruption continued with connivance of officials in meat factory of former minister Haji Yakub Qureshi
याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala

इसके बाद जनवरी और फरवरी का बिल बकाया होने पर 21 मार्च को फिर से कनेक्शन काटने को नोटिस दिया और 23 को फिर से कनेक्शन काट दिया। करीब 30 लाख रुपये भुगतान होने के बाद कनेक्शन जोड़ दिया गया। सवाल यही है कि जब एमडीए सील लगा चुका था तो फिर कनेक्शन कैसे दे दिया गया। 

विज्ञापन
Meerut News: Corruption continued with connivance of officials in meat factory of former minister Haji Yakub Qureshi
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala

एमडीए, बिजली, प्रशासन और पुलिस... सबका तंत्र फेल
हर महीने इतना मोटा बिजली का बिल आने के बाद भी सारे अधिकारी सोते रहे। किसी ने ये देखने की जरूरत नहीं समझी कि आखिर फैक्टरी में क्या चल रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed