फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: पूर्व मंत्री याकूब और पत्नी समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा, फैक्टरी से पकड़ा था पांच करोड़ का मीट

Fri, 01 Apr 2022 01:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Apr 2022 01:23 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Case filed against fourteen people including former minister Haji Yakub Qureshi and Wife
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala

मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की फैक्टरी में पांच करोड़ रुपये का मीट पकड़ा गया है। पुलिस ने इस मामले में हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी, बेटे इमरान और फिरोज समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने फैक्टरी से 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।



फैक्टरी पर छापा पड़ा तो मचा हड़कंप
पुलिस और प्रशासन की टीम ने बुधवार की रात को पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की सील मीट फैक्टरी अल-फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा तो भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ कर्मचारी फैक्टरी की दीवार फांदकर मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Meerut News: Case filed against fourteen people including former minister Haji Yakub Qureshi and Wife
याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि पुलिस, प्रशासन, राजस्व, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खाद्य विभाग, विद्युत निगम, नगर निगम और पशुपालन विभाग की टीम ने करीब 19 घंटे तक फैक्टरी में जांच पड़ताल की। 

Meerut News: Case filed against fourteen people including former minister Haji Yakub Qureshi and Wife
याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala

एमडीए ने वर्ष 2019 में पुलिस-प्रशासन के साथ इस फैक्टरी को सील कर दिया था। बुधवार रात दो बजे डीएम और एसएसपी के निर्देश पर एसडीएम सदर संदीप भागिया और एसपी देहात केशव कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की। टीम ने यहां 2460 क्विंटल मीट बरामद किया। राजस्व, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खाद्य विभाग, विद्युत निगम, नगर निगम, पशुपालन विभाग सभी की टीम भी मौके पर मौजूद थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Case filed against fourteen people including former minister Haji Yakub Qureshi and Wife
हाजी याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala

शपथ पत्र देने के बाद भी कर दिया संचालन
वर्ष 2019 में फैक्टरी पर एमडीए ने सील की कार्रवाई की थी। इस स्थान पर ग्रीन बेल्ट में भी निर्माण किया हुआ था। इसके ध्वस्त होने के बाद भी बिल्डिंग नियमों के अनुसार फैक्टरी के मानक पूरे नहीं हो रहे थे। इसके बाद शासन में बिल्डिंग का जमीन उपयोग (लैंड यूज) परिवर्तन के लिए शासन में भी आवेदन किया गया था। जिसे शासन ने निरस्त कर दिया था। 

विज्ञापन
Meerut News: Case filed against fourteen people including former minister Haji Yakub Qureshi and Wife
हाजी याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala

एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी ने बताया कि फैक्टरी में अन्य किसी भी तरह का कार्य संचालित न करने के लिए शपथ पत्र भी दिया गया था। इसके बावजूद भी फैक्टरी में कार्य संचालित होता पाया गया। अब इस फैक्टरी पर नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed