{"_id":"615fe1098ebc3ed08f309378","slug":"meerut-news-special-festival-train-will-run-from-anand-vihar-to-vaishno-devi-from-october-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णोदेवी के दर्शन: आनंद विहार से चलकर मेरठ होते हुए कटरा जाएगी ट्रेन, इसी महीने से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णोदेवी के दर्शन: आनंद विहार से चलकर मेरठ होते हुए कटरा जाएगी ट्रेन, इसी महीने से होगी शुरू
Fri, 08 Oct 2021 11:41 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:41 AM IST
सार
रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। बताया गया कि 11 अक्तूबर से 19 नवंबर तक आनंद विहार से वाया मेरठ, सीधे माता वैष्णो देवी के दरबार श्रद्धालु जा सकेंगे।
विज्ञापन
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेनों को चलाने का एलान किया है। इसमें सीधे माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली ट्रेन भी शामिल हैं। 11 अक्तूबर से 19 नवंबर तक आनंद विहार से वाया मेरठ, सीधे माता वैष्णो देवी के दरबार श्रद्धालु जा सकेंगे। अभी तक मेरठ होकर शालीमार और साप्ताहिक प्रयागराज-उधमपुर ट्रेनें गुजरती हैं।
विज्ञापन
आनंद विहार से ट्रेन सप्ताह में सोमवार और गुरुवार को और माता वैष्णो देवी कटड़ा से ट्रेन मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मू तवी और उधमुपर स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लखीमपुर जाने पर बवाल: ...जब थमा सिद्धू का काफिला, खूब हुआ हंगामा, तोड़े गए पुलिस के बैरियर, देखें मौके की ये 9 तस्वीरें
विज्ञापन
बताया गया कि ट्रेन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय वातानूकुलित कोच हैं। आनंद विहार से ट्रेन रात 11 बजे चलकर अगले दिन दोपहर में 1.30 बजे कटड़ा पहुंचेगी। कटड़ा से रात 9.10 बजे चलकर सुबह 10.45 बजे आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: खौफनाक सच: ससुर ने पहले बहू पिंकी को लात-घूंसों से पीटा, फिर कटर से किए थे ताबड़तोड़ वार, ऐसे खुला राज