फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news, Son and nephew of former BSP MP is in Goa, police making dabish to arrest them

मेरठ: पूर्व बसपा सांसद का बेटा और भतीजा गोवा में फरमा रहे ऐश, पुलिस शहर में दे रही दबिश

Sun, 15 Sep 2019 04:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 Sep 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
Meerut news, Son and nephew of former BSP MP is in Goa, police making dabish to arrest them
राशिद अखलाक - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में जानलेवा हमले में नामजद बसपा के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे साकिब अखलाक और भतीजे यासिर अखलाक अभी खुलेआम घूम रहे हैं। कोतवाली पुलिस दोनों आरोपियों को बचाने में जुटी है। जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना कि हमले के आरोपी कतई नहीं बचेंगे। उनकी तलाश में दबिश जारी है। 
विज्ञापन


कोतवाली थानाक्षेत्र के गुदड़ी बाजार में 10 सितंबर को पूर्व सांसद के भाई राशिद अखलाक, बेटे साकिब व भतीजे यासिर अखलाक समेत सात लोगों ने गोलियां बरसाईं थीं। जिसमें आशिक व अमान को गोली लगी थी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को राशिद अखलाक को जेल भेज दिया। जबकि साकिब और यासिर को पुलिस चौथे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। 
विज्ञापन

एसएसपी का कहना कि अपराधी की जगह जेल में है। नामजद साकिब और यासिर को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। पुलिस ने उनकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी कैमरे फुटेज ली है, जिसमें आरोपियों की पहचान करने का प्रयास चल रहा है। दोनों आरोपियों की लोकेशन गोवा बताई जा रही है। पुलिस की एक टीम गोवा भी भेजी जाएगी।
 
दोनों घायलों के होंगे बयान : सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि गोली से घायल दोनों लोगों के परिवार ने राशिद, साकिब और यासिर को नामजद आरोपी बनाया था। राशिद अखलाक जेल भेजा है, बाकी दोनों आरोपी भी नहीं बचेंगे। दोनों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। दोनों पीड़ितों के बयान दर्ज किए जाएंगे। 

बचाने का प्रयास किया तो कार्रवाई
दोनों आरोपी साकिब व यासिर को पुलिस गिरफ्तार करेगी। आरोपियों को बचाने का जिसने प्रयास किया, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। दबंगई दिखाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। -आलोक सिंह, आईजी   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed