फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Shooter Ali shot and killed a guldar

शिकारी बन आदमखोर जानवरों का अंत कर रहे शूटर अली, अब ये है अगला टारगेट

Tue, 06 Oct 2020 05:59 PM IST
कपिल kapil वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ
वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Oct 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Shooter Ali shot and killed a guldar
मारे गए गुलदार के साथ अली। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद के शूटर खेलों में ही नहीं, आदमखोर जानवरों को एक ही गोली में निपटाने का हुनर भी रखते हैं। जिले के डबल ट्रेप शूटिंग खिलाड़ी सैयद अली बिन हादी के पास लाइसेंस टू किल मेम ईटर हंटर (आदमखोरों को मारने का लाइसेंस) है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक सप्ताह में तीन लोगों का शिकार करने वाले गुलदार को अली ने अपना निशाना बनाया और लोगों को खौफ से निजात दिलाई।

विज्ञापन


फलावदा क्षेत्र के अमरौली बड़ागांव निवासी 27 वर्षीय अली 17 साल से शूटिंग में शानदार मुकाम हासिल कर रहे हैं। 2003 से 2014 तक के खेल करियर में उनका सफर शानदार रहा। डबल ट्रेप स्पर्धाओं में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 25 से ज्यादा मेडल हासिल किए, जिसमें कई रिकॉर्ड भी शामिल हैं। 2014 के बाद अली ने आदमखोर जानवरों के खौफ से निजात दिलाने के लिए लाइसेंस टू किल मेन ईटर हंटर बनवाया। देश में बहुत कम लोगों के पास इसका लाइसेंस है। लाइसेंस बनवाने के बाद अली ने बिजनौर में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को निवाला बनाने वाले गुलदार के ऑपरेशन में काम किया था।
विज्ञापन


अरसे बाद 30 सितंबर को अली ने पिथौरागढ़ में 10 साल के आदमखोर गुलदार का शिकार किया। 24 घंटे के भीतर अली ने एक गोली से ही गुलदार को ढेर कर दिया। गुलदार की लंबाई 7 फीट 7 इंच थी, जबकि वजन 80 किलो था। अपने जीवन के पहले शिकार से अली काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अफसरों की आंखों में धूल झोंक जारी किए एक ही सड़क के दो टेंडर, ऐसे खुली जेई की पोल

दादा और नाना भी थे नामी शिकारी
सैयद अली बिन हादी ने बताया उनके दादा ब्रिटिश काल में शिकार करते थे। 1952 में दादा स्व. सैय्यद इख्तदार हुसैन ने 18 फुट लंबे मगरमच्छ को मारा था। मगरमच्छ के पेट में सोने-चांदी के आभूषणों के साथ इंसानों की खोपड़ियां भी मिली थीं। उनके नाना ने भी रिकॉर्ड 68 गुलदार और 32 टाइगर का शिकार किया था।

पौढ़ी में हो सकता है अगला ऑपरेशन
अली ने बताया आदमखोर गुलदार या अन्य जानवर को पहचानना बड़ी चुनौती है लेकिन वह जानवर के हाव-भाव देखकर उसकी पहचान करते हैं। आदमखोर जानवरों को पिंजरे लगाकर और इंजेक्शन का प्रयोग फेल होने के बाद ऑपरेशन किल शुरू होता है। जंगल में अन्य जानवर होने के कारण इसमें खतरा भी होता है। उन्होंने बताया कि उनका अगला ऑपरेशन उत्तराखंड के पौढ़ी में हो सकता है, जहां एक आदमखोर गुलदार ने 15 साल के बच्चे का शिकार किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed