फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Exclusive Report: JE issued two tenders on the same road in Muzaffarnagar

अफसरों की आंखों में धूल झोंक जारी किए एक ही सड़क के दो टेंडर, ऐसे खुली जेई की पोल

Tue, 06 Oct 2020 04:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Oct 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Report: JE issued two tenders on the same road in Muzaffarnagar
सड़क - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में नगर पालिका के एक जेई ने एक ही सड़क के दो इस्टीमेट बनाकर टेंडर भी जारी करा दिए। यही नहीं दो ठेकेदारों के नाम काम भी जारी हो गए। मामला तब खुला, जब एक ठेकेदार का भुगतान होने के बाद दूसरे का भुगतान करने से पहले चेयरपर्सन ने स्थलीय निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण में सड़क की पोल खुल गई। 

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद में तैनात जेई मूलचंद ने अफसरों की आंखों में भी धूल झोंक दी। एक ही सड़क के दो टेंडर तैयार कर डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी से अनुमति भी ले ली। एक टेंडर में लोहिया बाजार की इस सड़क का नाम कबाड़ी वाली गली से बड़ के पेड़ तक कर दिया और दूसरे टेंडर में इसी सड़क का नाम मस्जिद से मोतीराम टेंट वाले तक कर दिया। एक ही जगह को दो जगह दर्शा दिया। यही नहीं समाचार पत्रों में दोनो टेंडर भी जारी करा दिए। बड़ी बात यह हुई कि एक ही सड़क का दो ठेकेदारों को टेंडर भी जारी कर दिया गया। सड़क का प्रोसिजर दोनों टेंडर का एक साथ चला। 
विज्ञापन


बताया गया कि एक ठेका पांच नवंबर 2019 को कार्तिक इंफ्रा के नाम चार लाख 18 हजार में छोड़ा गया, जबकि इन्हीं तिथि में दूसरा ठेका अनिल कुमार के नाम छह लाख 98 हजार 675 में छोड़ दिया गया। अनिल कुमार इस सड़क का निर्माण कर 15 जुलाई 2020 को भुगतान ले चुके हैं। कार्तिक के नाम की दूसरी फाइल जब भुगतान के लिए गई, तो चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण में मामला पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा, आरोपी ने कुकर्म के बाद किशोर को उतारा था मौत के घाट

चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने बताया कि यह मामला बहुत गंभीर है। जेई ने अफसरों और उनको धोखे में रखकर यह कार्य किया। दूसरे ठेकेदार का भुगतान रोकने के साथ ही उससे यह शपथ पत्र लिया गया है कि उक्त सड़क पहले से ही बनी है। इस मामले में जो लोग दोषी हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed