फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Roopal Choudhary has won gold medal and qualified for World Championship

Sports News: मेरठ की उड़न परी ने लगाई छलांग, स्वर्ण पदक के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

Fri, 03 Jun 2022 11:50 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Jun 2022 11:50 AM IST
सार

मेरठ की बेटी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। रूपल ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। अब वह साउथ अमेरिका में होने वाले जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में खेलने जाएंगी।

विज्ञापन
Meerut News: Roopal Choudhary has won gold medal and qualified for World Championship
रूपल चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नए मीट रिकॉर्ड के साथ मेरठ की बेटी रूपल चौधरी ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर फेडरेशन कप में शुक्रवार को रूपल ने प्रिया मोहन जैसी खिलाड़ी को पछाड़ते हुए 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया।

विज्ञापन


उन्होंने मात्र 52.48 सेकंड के साथ ये सफलता हासिल की, जबकि प्रिया मोहन का समय 52.49 सेकंड रहा। 2001 में 400 मीटर का 53.25 का रिकॉर्ड था, जो रूपल ने तोड़ दिया और नया रिकॉर्ड बना डाला। अगस्त में साउथ अमेरिका में होने वाले जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रूपल खेलने जाएंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां-बेटियों की मौत का मामला: आखिर यहां से बरामद हुए युवक-युवती, प्रेमिका ने अदालत में दिया बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही रूपल के कोच इस प्रदर्शन से बेहद उत्साहित हैं। कोच विशाल सक्सेना व अमिता सक्सेना ने रूपल के इस प्रदर्शन को अभी तक का शानदार प्रदर्शन बताया। कहा प्रिया मोहन अपने आप में एक बड़ी खिलाड़ी हैं, हालांकि दोनों में ज्यादा अंतर नहीं है। उन्होंने रूपल को इसके लिए बधाई दी।

यह भी पढ़ें: UP: प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल, अब खुल रही घोटाले की पोल, कर्मचारियों ने भी खड़े किए तीन मंजिला मकान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed