फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Rising Skin Patient Numbers at Medical College Spark Warnings About UV Rays and Cancer Risk

Meerut News: भीषण गर्मी में बढ़े त्वचा रोगी, ओपीडी में उमड़ी भीड़

Thu, 28 May 2026 01:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:06 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Rising Skin Patient Numbers at Medical College Spark Warnings About UV Rays and Cancer Risk

राष्ट्रीय सनस्क्रीन दिवस:

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बढ़ रही त्वचा रोगियों की संख्या पराबैंगनी किरणें बढ़ा रहीं कैंसर का खतरा माई सिटी रिपोर्टर मेरठ।

भीषण गर्मी और लू के कारण त्वचा रोगियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। लाला लाजपतराय मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। गर्मी और उमस के चलते दाद, खाज, खुजली और सनबर्न जैसी चर्म बीमारियों के मरीज सबसे ज्यादा पहुंच रहे हैं। बुधवार को राष्ट्रीय सनस्क्रीन दिवस के मौके पर डॉक्टरों ने मरीजों को धूप से बचाव और सही सनस्क्रीन के इस्तेमाल की सलाह दी। मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अमरजीत सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में त्वचा रोगियों की संख्या काफी बढ़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि सूरज की हानिकारक पराबैंगनी (यूवी-ए और यूवी-बी) किरणें न सिर्फ त्वचा को काला (टैन) करती हैं बल्कि सनबर्न और स्किन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती हैं।
विज्ञापन
क्या है सनबर्न? धूप में ज्यादा देर रहने से त्वचा जल जाती है जिससे त्वचा लाल होना, जलन, दर्द और छाले पड़ने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। सनस्क्रीन क्रीम त्वचा पर एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती है, जो समय से पहले आने वाली झुर्रियों और बुढ़ापे को भी रोकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सही सनस्क्रीन का चुनाव और इस्तेमाल चिकित्सकों के अनुसार धूप के नुकसान से बचने के लिए सही सनस्क्रीन का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। ऐसी क्रीम का चुनाव करें जो यूवी-ए और यूवी-बी, दोनों हानिकारक किरणों से सुरक्षा दे। धूप में निकलने से कम से कम 15 से 20 मिनट पहले चेहरे और शरीर के खुले हिस्सों पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
सनबर्न से राहत के घरेलू व प्राकृतिक उपाय चिकित्सकों के मुताबिक हल्के सनबर्न से राहत के लिए एलोवेरा जेल का प्रयोग करें। यह लालिमा, सूजन और परेशानी को कम करने में मदद करता है। नारियल का तेल धूप से झुलसी त्वचा को हाइड्रेट और आराम पहुंचाता है। खीरे के ठंडे टुकड़े भी धूप से झुलसी त्वचा को आराम देते हैं। इसके अलावा दलिया स्नान सनबर्न से जुड़ी खुजली और जलन से राहत दिलाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन त्वचा को सूरज के नुकसान से बचाता है। जामुन, खट्टे फल, पत्तेदार साग और मेवे आहार में शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed