फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Rajsingh Dungarpur Trophy from today, six teams will compete

Meerut News: राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी आज से, छह टीमों के बीच होंगे मुकाबले, खिलाड़ियों में उत्साह

Wed, 03 May 2023 10:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 May 2023 10:53 AM IST
सार

भामाशाह पार्क में आज से अंडर-14 राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी (सेंट्रल जोनल) शुरू हो गई। मंगलवार को सभी छह टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर पहुंचकर अभ्यास किया। 22 मई को प्रतियोगिता का समापन होगा।

विज्ञापन
Meerut News: Rajsingh Dungarpur Trophy from today, six teams will compete
अंडर - 14 राज सिंह डूंगरपुर सेंट्रल जोनल क्रिकेट ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मंगलवार को भामाशाह पार्क में यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड व छत्तीसगढ़ की टीम ने पसीना बहाया। भामाशाह पार्क में आज से अंडर-14 राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी (सेंट्रल जोनल) का आगाज हो गया है। यह प्रतियोगिता 22 मई तक आयोजित होगी। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन को राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी के आयोजन की जिम्मेदारी दी है। जिसमें छह टीमों के बीच 22 मई तक नॉकआउट मुकाबले होंगे। सभी छह टीमें मेरठ पहुंच चुकी हैं, मंगलवार को चार टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chunav: भाजपा ने भगवा ब्रिगेड उतारी, तो अखिलेश के आगमन की तैयारी, दिग्गजों के दौरों से चटख होगा सियासत का रंग
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुधवार सुबह भामाशाह पार्क के दो मैदानों पर यूपी व उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ व राजस्थान के बीच मैच शुरू हो चुका है। भामाशाह पार्क के रणजी मैदान पर चल रहे मैच में टॉस जीतकर उत्तर प्रदेश ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की टीम 39 ओवर में 4 विकेट खोकर 129 रन बना चुकी है, जबकि दूसरे मैच में छत्तीसगढ़ टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में 2 विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं।

यूपी की टीम की कमान मेरठ के इकलौते खिलाड़ी पृथ्वीराज चौहान के हाथों में होगी। एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ व विदर्भ की टीमों के बीच मुकाबले होंगे। भामाशाह पार्क के दो मैदानों पर प्रतिदिन दो मैच होंगे। 

सुबह 7ः30 बजे से मैच शुरू होकर दोपहर 12ः30 बजे तक चलेंगे। नॉकआउट मुकाबलों में तीन दिन के मैच में 60-60 ओवर खिलाए जाएंगे। जबकि फाइनल मुकाबला चार दिन का होगा।

छह टीमों को दो ग्रूपों में बांटा गया है। जिसमें ग्रूप-ए में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन, जबकि ग्रूब-बी में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन, मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की टीमें होंगी। पहले दिन ग्रूप-ए में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश और ग्रूप-बी में राजस्थान व छत्तीसगढ़ के बीच मैच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed