फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikay Chunav Meerut: Chunav, BJP Campaigns with saffron brigade, preparations for Akhilesh arrival

Chunav: भाजपा ने भगवा ब्रिगेड उतारी, तो अखिलेश के आगमन की तैयारी, दिग्गजों के दौरों से चटख होगा सियासत का रंग

Wed, 03 May 2023 08:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 May 2023 08:51 AM IST
सार

निकाय चुनाव के लिए सियासत गरमा रही है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे ही पार्टी व प्रत्यशियों की धड़कनें तेज हो रही हैं। भाजपा और सपा-रालोद जहां तैयारियों में फ्रंट फुट पर दिख रही हैं। वहीं बसपा व कांग्रेस भी जीत के दावे के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हैं।

विज्ञापन
Nikay Chunav Meerut: Chunav, BJP Campaigns with saffron brigade, preparations for Akhilesh arrival
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव के मद्देनजर गरमा रही सियासत में सियासी दलों ने ताकत झोंक दी है। सियासी आका भी चुनावी फिजां को अपने पक्ष में बनाने के लिए जान फूंक रहे हैं। मेरठ में भी निकाय चुनाव को लेकर दिग्गजों के दौरों की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ ही रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी समेत कई नेताओं की चुनावी सभाओं की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा और सपा-रालोद जहां तैयारियों में फ्रंट फुट पर दिख रही हैं बसपा और कांग्रेस प्रत्याशी भी अपने चुनावी प्रचार को गति देने में जुटे हुए हैं। चुनावी बयार में अपने पक्ष में फिजां बनाने के लिए भाजपा ने पूरी भगवा ब्रिगेड उतारी हुई है। जनप्रतिनिधियों के साथ ही कार्यकर्ता भी घर-घर समर्थन जुटा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather News: गर्मी में ठंड का असर जारी, एक्यूआई सुधरा, आज भी बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान अपने पति विधायक अतुल प्रधान संग चुनाव प्रचार में ताकत झोंके हुए हैं। कांग्रेस के नसीम कुरैशी, बसपा के हशमत मलिक और आप की ऋचा सिंह भी चुनावी मैदान में जुटे हुए हैं।

चुनावी अभियान में जान फूंकेंगे दिग्गज नेता
सियासी जानकारों का कहना है कि सभी दलों के दिग्गज नेता अपने प्रत्याशियों के चुनावी अभियान में जान फूंकने के लिए दौरा करेंगे। मेरठ में जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया के लिए जनसभा करेंगे। उनका पांच मई का जिमखाना मैदान में कार्यक्रम बन रहा है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भी सात मई को मेरठ आने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है।

सपा ने मेरठ नगर निकाय चुनाव का प्रभारी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जावेद आब्दी को बनाया है। वहीं, रालोद नेताओं की ओर से खतौली उपचुनाव में मिली जीत का माहौल मेरठ में भी बनाए रखने के लिए रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी की भी चुनावी सभा कराई जाने की तैयारी की जा रही है।

बसपा और कांग्रेस में भी बड़े नेताओं का कार्यक्रम बनाने की रणनीति बनाई जा रही है। हालांकि अभी उनके किसी नेता का कार्यक्रम फाइनल नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed