{"_id":"63e7722277aaa622b80f6269","slug":"meerut-news-protest-against-water-tank-women-created-ruckus-and-police-reached-the-spot-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पानी की टंकी का विरोध, महिलाओं ने किया जमकर हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पानी की टंकी का विरोध, महिलाओं ने किया जमकर हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
Sat, 11 Feb 2023 04:17 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 11 Feb 2023 04:17 PM IST
सार
Meerut News : पानी की टंकी की पैमाइश करने पहुंची जल निगम की टीम का महिलाओं ने विरोध किया। वहीं हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और किसी तरह महिलाओं का शांत कराया।
विज्ञापन
महिलाओं ने किया हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ जनपद में परतापुर क्षेत्र के छज्जूपुर गांव में शनिवार को प्रस्तावित जमीन पर पानी की टंकी की पैमाइश करने पहुंची जल निगम की टीम का महिलाओं ने विरोध किया। इस दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। वहीं हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और मामले की पूरी जानकारी की। इसके बाद जल निगम की टीम को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह जल निगम की टीम पानी की टंकी की पैमाइश करने छज्जूपुर गांव में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने टीम का जमकर विरोध किया। इसके बाद टीम एलएमसी की जमीन पर पहुंची, जहां पास में तालाब था। लेकिन यहां भी महिलाओं ने टीम का विरोध किया। महिलाओं का कहना था कि यहां टंकी न लगाई जाए, क्योंकि तालाब का पानी टंकी में आएगा जो पीने लायक नहीं होगा। महिलाओं का कहना था कि जहां पहले से टंकी के लिए जमीन प्रस्तावित हुई है। वहीं पर टंकी बननी चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: हादसे में चकनाचूर हुई बग्गी, कई लोगों को घसीटते हुए ले गया ट्रक, तीन ने मौके पर तोड़ा दम, मचा कोहराम
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां टंकी लग रही है। वहां पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के लोग उपले पाथकर इकट्ठा करते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान का भाई मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के लोगों से उपले पाथने के नाम पर मोटी रकम वसूलता है। वहीं हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों से वार्ता कर जल निगम की टीम से कहा कि जहां पर जमीन प्रस्तावित है, वहीं पर टंकी बनाई जाए।
यह भी पढ़ें: UP: रहस्य बना दरोगा की मौत का राज, आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम, मोबाइल में मिला अहम सुराग