फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Protest against water tank, women created ruckus and police reached the spot

Meerut News: पानी की टंकी का विरोध, महिलाओं ने किया जमकर हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

Sat, 11 Feb 2023 04:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Feb 2023 04:17 PM IST
सार

Meerut News : पानी की टंकी की पैमाइश करने पहुंची जल निगम की टीम का महिलाओं ने विरोध किया। वहीं हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और किसी तरह महिलाओं का शांत कराया।

विज्ञापन
Meerut News: Protest against water tank, women created ruckus and police reached the spot
महिलाओं ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में परतापुर क्षेत्र के छज्जूपुर गांव में शनिवार को प्रस्तावित जमीन पर पानी की टंकी की पैमाइश करने पहुंची जल निगम की टीम का महिलाओं ने विरोध किया। इस दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। वहीं हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और मामले की पूरी जानकारी की। इसके बाद जल निगम की टीम को वापस भेज दिया गया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह जल निगम की टीम पानी की टंकी की पैमाइश करने छज्जूपुर गांव में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने टीम का जमकर विरोध किया। इसके बाद टीम एलएमसी की जमीन पर पहुंची, जहां पास में तालाब था। लेकिन यहां भी महिलाओं ने टीम का विरोध किया। महिलाओं का कहना था कि यहां टंकी न लगाई जाए, क्योंकि तालाब का पानी टंकी में आएगा जो पीने लायक नहीं होगा। महिलाओं का कहना था कि जहां पहले से टंकी के लिए जमीन प्रस्तावित हुई है। वहीं पर टंकी बननी चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हादसे में चकनाचूर हुई बग्गी, कई लोगों को घसीटते हुए ले गया ट्रक, तीन ने मौके पर तोड़ा दम, मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां टंकी लग रही है। वहां पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के लोग उपले पाथकर इकट्ठा करते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान का भाई मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के लोगों से उपले पाथने के नाम पर मोटी रकम वसूलता है। वहीं हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों से वार्ता कर जल निगम की टीम से कहा कि जहां पर जमीन प्रस्तावित है, वहीं पर टंकी बनाई जाए।

यह भी पढ़ें: UP: रहस्य बना दरोगा की मौत का राज, आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम, मोबाइल में मिला अहम सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed