फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Prime Minister Narendra Modi will lay the foundation stone of first sports university of Uttar Pradesh on 2 January

प्रधानमंत्री का दौरा तय: दो जनवरी दो प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे पीएम मोदी, तैयारियां शुरू

Fri, 24 Dec 2021 11:17 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Dec 2021 11:17 AM IST
सार

पीएम मोदी का मेरठ दौरा तय हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो जनवरी को सरधना के सलावा में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
Meerut News: Prime Minister Narendra Modi will lay the foundation stone of first sports university of Uttar Pradesh on 2 January
पीएम मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेजर ध्यानचंद के नाम पर बन रहे प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की नींव मेरठ में सरधना के सलावा में प्रधानमंत्री मोदी दो जनवरी को रखेंगे। करीब 573.90 करोड़ की लागत से बनने वाला यह विश्वविद्यालय दो साल में तैयार हो जाएगा। गुरुवार को डीएम-एसएसपी ने सलावा में निरीक्षण किया। शाम को कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने संबंधित विभागों के साथ तैयारियों पर चर्चा की।  

विज्ञापन


कमिश्नर ने गुरुवार को मैप के माध्यम से कार्यक्रम स्थल की विभिन्न तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। कार्यक्रम में भव्य मंच बनाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के पास ही तीन हेलिपैड और एक वैकल्पिक हेलिपैड बनेगा। कमिश्नर ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। बैठक में आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी मेरठ के. बालाजी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ प्रभाकर चौधरी, उपाध्यक्ष एमडीए मृदुल चौधरी, नगर आयुक्त मनीष बंसल, अपर आयुक्त मेघा रूपम, जिला वन अधिकारी राजेश कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जनवरी 2021 में हुई थी घोषणा 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनवरी 2021 को मेरठ में खेल विवि पर मुहर लगाई थी। 29 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री ने खेल विवि का नाम मेजर ध्यानचंद विवि रखने की घोषणा की। खेल विवि 573.90 करोड़ की लागत से तैयार होगा। अर्जुन अवार्डी पहलवान अलका तोमर का कहना है कि दिल्ली के पास होने से मेरठ का खेल ओर आगे बढ़ेगा। 

यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर

ये होगा विवि में 
- प्रशासनिक भवन, शैक्षिक कक्षाएं, छात्रावास, मैस, आवासीय परिसर, लाईब्रेरी, सिंथेटिक रनिंग ट्रैक
- 35000 दर्शकदीर्घा के साथ स्टेडियम
- 5000 दर्शकों की क्षमता का बहुउद्देशीय हॉल व ऑडिटोरियम
- 06 सिंथेटिक लॉन टेनिस कोर्ट, फुटबॉल मैदान, हॉकी एस्ट्रोटर्फ, ओलम्पिक साइज तरणताल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल कोर्ट
- विश्वविद्यालय हेतु आरक्षित भूमि 36.9813 हेक्टेयर
- प्रथम वर्ष में विभिन्न खेलों में 360 (पुरुष-180 व महिला-180) छात्र-खिलाड़ियों का होगा प्रवेश
- विवि द्वारा खेल में त्रिवर्षीय बैचलर इन स्पोर्टस की डिग्री प्रदान की जाएगी। अन्य विवि में चल रहे कोर्स फिजियोलॉजी, न्यूट्रीशियन स्पोर्टस-होम साइंस, मॉस कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म, स्पोर्ट्स इवेंट मेडिकल स्पोटर्स का भी संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed