फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news: police arrested the accused in murder of a minor girl after sexual hrassment in Meerut

दरिंदगी: जिस पर था यकीन, उसी ने छीन ली जिंदगी, मौत से पहले छात्रा के पूरे शरीर में फैल चुका था जहर

Sun, 10 Oct 2021 01:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Oct 2021 01:06 PM IST
सार

मेरठ में बारहवीं की छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में  पुलिस के अनुसार आरोपी सूरज ने बताया कि उसका छात्रा के साथ तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी कर साथ जाने की जिद कर रही थी। इसी वजह से उसने उससे छुटकारा पाने की योजना बनाई। 

विज्ञापन
Meerut news: police arrested the accused in murder of a minor girl after sexual hrassment  in Meerut
आरोपी सूरज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बारहवीं की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को सनसनीखेज खुलासा किया। छात्रा के ही दोस्त सूरज ने मंगल पांडे नगर स्थित जलसा गेस्ट हाउस में पहले दरिंदगी की और फिर जहर खिला दिया। पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे के अनुसार मौत से पहले ही छात्रा की आंखों की रोशनी जा चुकी थी और उसके पूरे शरीर में जहर फैल चुका था। पुलिस हालांकि आरोपी से पूछताछ कर रही है लेकिन अब तक जो खुलासे हुए हैं वे कई सवाल खड़े कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जिस दोस्त पर छात्रा को पूरा भरोसा था, उसी ने उसे मार डाला। उसे जरा भी यकीन नहीं था कि सूरज उसके साथ ऐसा भी कर सकता है। दोनों ने एक साथ रहने की कसम खाई थी, लेकिन सूरज ने कसम तोड़ दी और उसकी ही जान का दुश्मन बन गया। पुलिस के अनुसार आरोपी सूरज ने बताया कि उसका छात्रा के साथ तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी कर साथ जाने की जिद कर रही थी। इसी वजह से उसने उससे छुटकारा पाने की योजना बनाई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में तेज हुई राजनीतिक हलचल: आज सहारनपुर में अखिलेश यादव की रैली, साधेंगे समीकरण, जानें कार्यक्रम की खास बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जाहिदपुर खरखौदा निवासी सूरज जाटव को पुलिस ने शनिवार शाम गिरफ्तार किया। सूरज ने बताया घटना से पहले छात्रा की परीक्षा शाम चार बजे छूट गई थी। बेगम पुल स्थित नामचीन स्कूल के पास वह छात्रा को लेकर टेंपो से मोहनपुरी स्थित जलसा गेस्ट हाउस में पहुंचा था। यहां कमरा नंबर 102 बुक किया गया था। यहां उसने छात्रा के साथ दरिंदगी की।

पुलिस के मुताबिक, सूरज का कहना है कि वह तीन साल से छात्रा को जानता था और उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। छात्रा उससे शादी करके साथ ले जाने की जिद कर रही थी। सूरज ने छात्रा के साथ जाने से मना किया और एक साथ जहर खाकर जान देने का झूठा नाटक किया। उसने छात्रा को जहर खिला दिया था और लेकिन खुद नहीं खाया।

छात्रा की हालत बिगड़ने पर सूरज ने गेस्ट हाउस संचालक अमरीश से दोनों को तेजगढ़ी चौराहे पर छोड़ने की बात कही। अमरीश छात्रा और सूरज को तेजगढ़ी चौराहे पर स्कूटी से छोड़कर आया। सूरज फिर ई-रिक्शा से छात्रा को उसके घर के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस ने अमरीश को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

15 दिन पहले बनाया लिया था मारने का प्लान
आरोपी सूरज ने बताया कि वह छात्रा से छुटकारा पाना चाहता था। इसलिए 15 दिन पहले ही उसे मारने का प्लान बना लिया था। उसने टीपीनगर से जहर खरीदा था। पुलिस ने सूरज की निशानदेही पर सल्फास बेचने वाले दुकानदार को भी हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों को हिरासत में लिया है।

छात्रा नाबालिग बताई गई है। उसकी उम्र 17 साल थी। इसके बावाजूद भी गेस्ट हाउस में कमरा मिल गया, कोई आईडी तक नहीं ली। छात्रा की हालत बिगड़ी तो संचालक ने अपने स्कूटी से उनको तेजगढ़ी चौराहे तक भी छोड़ दिया। किराए के पैसे भी नहीं लिए। वह सूरज को पहले से जानता था। करीब तीन घंटे वह गेस्ट हाउस में रुके। पुलिस सूरज को दो दिन से तलाश भी कर रही थी, बावजूद गेस्ट हाउस वाले ने कोई बात पुलिस को बताने की जहमत नहीं उठाई। 

पूछताछ में सामने आया है कि सूरज के कई लड़कियों से संबंध हैं। यह बात परिवार के लोगों को भी पता थी। छात्रा की सहपाठी आरोपी सूरज के परिवार के एक लड़की है, जिसने दोनों की दोस्ती कराई थी। उसने भी छात्रा को सूरज के बारे में नहीं बताया। अब पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि छात्रा की हत्या के मामले में जो आरोपी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इस घटना में छात्रा के परिजनों को धमकी देने वाले आरोपी के चाचा को भी पुलिस ने नहीं पकड़ा है। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed