फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: MLC election program change but will be an election on new date

यूपी : एमएलसी चुनाव कार्यक्रम में बदलाव, जानिए नामांकन से मतगणना की तारीख तक सब कुछ

Thu, 17 Mar 2022 11:53 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Mar 2022 11:53 AM IST
सार

एमएलसी चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब नई तारीखों में नामांकन व मतगणना होगी। जानिए अब एमएलसी चुनाव कार्यक्रम के लिए किन-किन तारीखों का एलान किया गया है।

विज्ञापन
Meerut News: MLC election program change but will be an election on new date
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधान परिषद की मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन का कार्यक्रम होली की छुट्टी के चलते संशोधित हो गया है। चुनाव आयोग ने पूर्व में घोषित कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब नामांकन 19 मार्च की बजाय 21 मार्च को होगा। 

विज्ञापन


नामांकनों की जांच 22 मार्च को और नाम वापसी 24 मार्च तक होगी। मतदान नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना 12 अप्रैल को होगी। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पहले नामांकन की अंतिम तिथि 19 मार्च थी। लेकिन शासन द्वारा 19 मार्च को छुट्टी घोषित किए जाने के बाद चुनाव आयोग ने इसमें संशोधन किया है। सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार को निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार ने नामांकन का दूसरा सेट जमा किया। मंगलवार को भी राकेश कुमार ने अपना एक सेट दाखिल किया था।
विज्ञापन


एमएलसी के लिए पांच नामांकन पत्र खरीदे
मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन के लिए बुधवार को पांच लोगों ने नामांकन पत्र खरीदें। अब तक कुल 43 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। बुधवार को भाजपा के नाम से धर्मेंद्र कुमार भारद्वाज और आशु कुमार वर्मा ने नामांकन पत्र खरीदा। समाजवादी पार्टी के नाम से प्रदीप कुमार ने और दो नामांकन पत्र निर्दलीय तिलकराम और कृपाल के नाम से खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगी सरकार में ताबड़तोड़ कार्रवाई: 50 हजार के इनामी की संपत्ति कुर्क, घर छोड़कर गईं महिलाएं, देखिए तस्वीरें

भाजपा आज कर सकती है एमएलसी प्रत्याशी की घोषणा 
मेरठ-गाजियाबाद एमएलसी प्रत्याशी के नाम भाजपा बुधवार रात तक भी फाइनल नहीं कर पाई। दिल्ली में केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक चलती रही। अब गुरुवार को ही प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। एमएलसी चुनाव में भाजपा मेरठ-गाजियाबाद से ब्राह्मण या जाट समाज से प्रत्याशी उतार सकती है। इसको लेकर मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और हापुड़ चारों जिलों से मजबूत दावेदारी की जा रही है। मेरठ में जिलाध्यक्ष विमल शर्मा और महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल की मजबूत दावेदारी है। 

यह भी पढ़ें: योगी सरकार में पुलिस का खौफ: हाथ जोड़ कर थाने पहुंचे आठ हिस्ट्रीशीटर, अपराध नहीं करने की खाई कसम

वहीं धर्मेंद्र भारद्वाज ने भी नामांकन पत्र लिया है। गाजियाबाद से आशू वर्मा ने भी भाजपा प्रत्याशी के नाम से नामांकन पत्र खरीदा है। गाजियाबाद से सूदन रावत की भी मजबूत दावेदारी है। इसके अलावा हापुड़ से कमल मलिक और बागपत से नीरज शर्मा की दावेदारी है। पूरे प्रदेश में 36 एमएलसी चुने जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed