{"_id":"623230fff1a5c97cdc790876","slug":"up-crime-news-eight-accused-reached-in-police-station-in-saharanpur-and-said-will-be-do-not-crime-in-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार में पुलिस का खौफ: हाथ जोड़ कर थाने पहुंचे आठ हिस्ट्रीशीटर, अपराध नहीं करने की खाई कसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार में पुलिस का खौफ: हाथ जोड़ कर थाने पहुंचे आठ हिस्ट्रीशीटर, अपराध नहीं करने की खाई कसम
Thu, 17 Mar 2022 12:23 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:23 AM IST
सार
यूपी में एक बार फिर से योगी की सरकार बनने पर अपराधियों में खौफ दिख रहा है। सहारनपुर में लगातार दूसरे दिन अपराधियों ने थाने पहुंचकर सरेंडर किया है। अपराधियों ने थाने में कसम खाई की अब वे अपराध नहीं करेंगे।
विज्ञापन
थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विधानसभा चुनाव में भाजपा को फिर से प्रचंड बहुमत मिलने के बाद से अपराधियों के हौसले पस्त हैं। पुलिस का खौफ उनके सिर चढ़ कर बोल रहा है। सहारनपुर जनपद के चिलकाना थाने में 13 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के आत्मसमर्पण करने के अगले ही दिन गागलहेड़ी थाने में भी आठ हिस्ट्रीशीटरों ने पहुंचकर भविष्य में अपराध न करने की कसम खाई है।
विज्ञापन
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि दोपहर के वक्त थाने के आठ हिस्ट्रीशीटर हाथ जोड़ कर थाने पहुंचे। उन्होंने भविष्य में अपराध न करने की कसम खाते हुए अपराधों में संलिप्त अपराधियों की जानकारी देने एवं पुलिस का पूरा सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष: मेरठ के इस गांव में जमकर पथराव और फायरिंग, 12 लोग हुए घायल, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे पुलिस के संपर्क में रहेंगे, जब भी पुलिस उन्हें बुलाएगी वे थाने आ जाएंगे। थाना पुलिस ने उन्हें सख्त हिदायत देकर समाज में ईमानदारी व शांति से जीवन यापन करने की हिदायत दी।
यह भी पढ़ें: काम पर लौटा बुलडोजर: शपथ से पहले मेरठ में बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदन सिंह बद्दो का ठिकाना किया जमींदोज
थाने आने वाले हिस्ट्रीशीटरों में इरफान पुत्र यामीन उर्फ यासीन निवासी ग्राम हरौड़ा अहतमाल, सन्दीप कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी बहेड़ी गुर्जर, रागिब पुत्र रियाज निवासी भगवानपुर रोड, गागलहेड़ी, माशूक पुत्र मंजूर निवासी गागलहेड़ी, ईनाम पुत्र जिन्दा निवासी हरौड़ा अहतमाल, शिवनाथ उर्फ सनाथ उर्फ निनाथ पुत्र हरदेवा निवासी ग्राम दिनारपुर, साजिद पुत्र निसार निवासी हरौड़ा मुस्तकम, गुलशेर पुत्र शमशाद निवासी हरौड़ा मुस्तकम शामिल हैं।