Meerut: राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल बोले- 10 लाख युवाओं को कौशल विकास केंद्रों पर देंगे प्रशिक्षण, बनाएंगे आत्मनिर्भर
राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि कौशल विकास केंद्रों पर 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देकर उनको आत्मनिर्भर बनाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल शनिवार को मेरठ में सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि कौशल विकास केंद्रों पर 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देकर उनको आत्मनिर्भर बनाएंगे।
राज्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नौकरी देने वाला बनाएंगे। वर्तमान में मांग के अनुरूप कोर्स तैयार कराकर युवाओं को उनसे जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ उन्हें स्किल्ड बनाया जाएगा। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं की तरक्की के द्वार खोले हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसी दिशा में काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: दो भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे
वहीं, कंकरखेड़ा में सरधना रोड स्थित पायल फर्नीचर पर संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री कपिल देव ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों की हितैषी है। जनता भाजपा के साथ है तभी प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार दी है। अब समय आ गया है लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से जुट जांए।
यह भी पढ़ें: Meerut: बसपा नेता याकूब की शामत, परिवार की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही पुलिस, जल्द होगी ये बड़ी कार्रवाई
इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष पंडित संजय त्रिपाठी, गणेश अग्रवाल, पार्षद राजेश खन्ना, विवेक रस्तोगी,विभोर चौधरी, हेतराम शाक्य, चिराग गुप्ता, मनोज मित्तल, जॉनी मित्तल, ओपी सिंह, अमित जयसवाल, चिराग गुप्ता, लवली भारद्वाज, मनोज त्यागी, संजय चौधरी, सुधीर मित्तल, सागर प्रजापति मौजूद रहे।