{"_id":"5db290b88ebc3e014b5fba6d","slug":"meerut-news-man-injured-after-firing-while-he-was-fishing-in-a-pond-in-risort","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रदेश अध्यक्ष के बेटे के फार्महाउस में बने तालाब में मछली पकड़ना पड़ा महंगा, युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रदेश अध्यक्ष के बेटे के फार्महाउस में बने तालाब में मछली पकड़ना पड़ा महंगा, युवक को मारी गोली
Fri, 25 Oct 2019 11:35 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद मुनकाद अली के बेटे सलमान के फार्म हाउस के बाहर एक युवक को गोली मार दी गई। घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने मुनकाद के भाई साजिद पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
मेरठ में किठौर के शाहजहांपुर गांव निवासी यामीन (21) पुत्र मोमिन मुनकाद अली के बेटे सलमान के आरके फार्म हाउस के बाहर स्थित तालाब में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान उसे गोली मार दी। फार्म हाउस को मुनकाद के छोटे भाई साजिद अली चलाते हैं। किठौर पुलिस को घटना की जानकारी गुरुवार देर रात लगी। पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन घायल शुक्रवार दोपहर तक बयान देने की स्थिति में नहीं था। होश में आने के बाद यामीन ने मीडिया से बातचीत की। उसने बसपा नेता मुनकाद के भाई साजिद पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उसके बाद पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए। यामीन की वीडियो बनाई। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बसपा नेता व पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी पर मुकदमा दर्ज, करोड़ों की भूमि हड़पने का मामला
विज्ञापन
सीओ किठौर आलोक सिंह का कहना है कि घायल ने साजिद पर गोली मारने का आरोप लगाया है, जिसको विवेचना में शामिल कर लिया गया है। किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/