फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा 17 जुलाई से होंगी, युवा दल का विवि में प्रदर्शन

Tue, 04 Jul 2023 02:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बिजनौर/शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बिजनौर/शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Jul 2023 02:59 PM IST
खास बातें

बिजनौर जनपद में पुलिस को मंगलवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां किसान से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
Meerut News Live:Bijnor police arrested two crooks, read western UP latest News today
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:51 PM, 04-Jul-2023

युवा दल का विवि में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन

मेरठ में युवा दल ने सीसीएसयू में विशाल रैली प्रदर्शन किया। मुख्य गेट से नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय पहुचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कुलपति को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों ने बताया कि एडेड कॉलेजों में दाखिले का दबाव बढ़ रहा है मगर विश्वविद्यालय प्रशासन सीटों की बढ़ोतरी नहीं कर रहा है।

एडेड कालेजो में सीटें तत्काल बढ़ाई जाए। विश्वविद्यालय और कॉलेजों में सांयकालीन कक्षाएं बंद कर दी गई हैं, जिसकी वजह से विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम भी पूरा नहीं हो रहा है। सांयकालीन क्लास शुरू होनी चाहिए। शिक्षा माफियाओं को चिन्हित करके कार्रवाई की जाए।
02:50 PM, 04-Jul-2023
मेरठ के सीसीएसयू में बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा कार्यक्रम तय कर दिया गया है। बीएड की परीक्षाएं 17 जुलाई से शुरू होंगी और 31 जुलाई तक चलेंगी। विश्वविद्यालय सहायक कुलसचिव सत्यप्रकाश ने बताया कि बीएड की परीक्षा का कार्यक्रम तय कर लिया है। शाम तक अधिकृत घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
12:57 PM, 04-Jul-2023

जलशक्ति मंत्री ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक

जलाभिषेक करते जलशक्ति मंत्री - फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को श्रावण माह के पहले दिन पुरा गांव की स्थित भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। 

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिवरात्रि पर लगने वाले कावड़ मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को कांवड़ मेले से पहले तैयारी पूरी करने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि कांवड लेकर आने वाले कांवड़ियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
10:18 AM, 04-Jul-2023
बल्लमाजरा और टाेडा गांव के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। महिला समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक मौके से फरार हो गया। सूचना पर सीओ कैराना भी मौके पर पहुंचे हैं। गिरोह के सदस्य पिछले काफी समय से शामली में ट्यूबवैलों से चोरी कर रहे थे। इनके पास से 20 किलो तांबा भी बरामद हुआ है।
09:47 AM, 04-Jul-2023

Meerut News Live: बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा 17 जुलाई से होंगी, युवा दल का विवि में प्रदर्शन

बिजनौर के चांदपुर में पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े। जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े बदमाशों से पूछताछ की तो सामने आया कि कुछ दिन पूर्व किसान से हुई 59 हजार की ठगी की थी। इसके अलावा तहसील परिसर से स्टांप विक्रेता के चोरी किए बैग की घटना का भी खुलासा किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से ₹55000 की नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed