Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Former MP Arvind joins BJP; focus on Kurmi votes

Basti News: पूर्व सांसद अरविंद भाजपा में शामिल, कुर्मी वोटों पर निगाहें

Thu, 12 Nov 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Former MP Arvind joins BJP; focus on Kurmi votes
अरविंद चौधरी पूर्व सांसद बस्ती
सपा सांसद रामप्रसाद चौधरी के भतीजे हैं अरविंद, वर्ष 2009 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर जीते थे चुनाव
विज्ञापन

लखनऊ/बस्ती। पूर्व सांसद अरविंद कुमार चौधरी बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हो गए। अरविंद सपा के माैजूदा सांसद राम प्रसाद चाैधरी केे भतीजे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद चौधरी की जॉइनिंग को क्षेत्र में कुर्मी वोटरों को साधने की भाजपा की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
बसपा से सांसद रहे अरविंद कुमार चौधरी अपने समर्थकों के साथ बुधवार को लखनऊ पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। अरविंद वर्ष 2009 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने सपा के उम्मीदवार रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह को हराया था। राजकिशोर भी अब भाजपा में हैं।
विज्ञापन

रामप्रसाद चौधरी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रहे हरीश द्विवेदी को हराया था। जानकार बताते हैं कि यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल में कुर्मी वोटरों को पाले में करने के लिए राजनीतिक दलों में होड़ मची है। ऐसे में सपा सांसद और कुर्मी नेता राम प्रसाद चौधरी के भतीजे अरविंद चौधरी को भाजपा में शामिल कराना राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। चर्चा है कि अरविंद चौधरी भाजपा के टिकट पर बस्ती की किसी विधानसभा सीट से ताल ठोक सकते हैं। हालांकि अब तक इस बारे में पार्टी या अरविंद चौधरी की ओर से कोई पुष्टि या दावा सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed