Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Number of dengue patients reaches cases of malaria reported

Ghaziabad News: डेंगू के मरीजों की संख्या 100 पहुंची, मलेरिया के 29 मामले मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Number of dengue patients reaches cases of malaria reported
गाजियाबाद। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या इस वर्ष अब तक 100 तक पहुंच गई है। मलेरिया के भी 29 मामले सामने आ चुके हैं। लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील गांवों और वार्डों में निगरानी बढ़ाने के साथ सर्वे और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव में तेजी लाने की तैयारी की है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों से तुलना करें तो इस बार डेंगू के मामले अपेक्षाकृत कम हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2021 में डेंगू के 1238, वर्ष 2022 में 901, वर्ष 2023 में 1261, वर्ष 2024 में 196 और वर्ष 2025 में 343 मरीज मिले थे। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार संख्या कम है, लेकिन विभाग संक्रमण को लेकर सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन

इस वर्ष चिकनगुनिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पायरोसिस के चार-चार मरीज मिले हैं। खास बात यह है कि पिछले दो वर्षों में स्क्रब टाइफस का कोई मरीज सामने नहीं आया था। ऐसे में विभाग इन बीमारियों की भी निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि डेंगू और मलेरिया के लिहाज से पूर्व में प्रभावित रहे गांवों और वार्डों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन इलाकों में नियमित सर्वे, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और जागरूकता अभियान तेज किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर कूलर, गमलों, पुराने टायरों व छतों पर जमा पानी की जांच कर रहे हैं। लोगों को भी आसपास साफ-सफाई रखने और पानी जमा नहीं होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

----
जिला अस्पताल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य सरकारी चिकित्सा इकाइयों में डेंगू और मलेरिया की निशुल्क जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध है। बुखार या अन्य लक्षण होने पर लोगों को सरकारी अस्पतालों में जांच करानी चाहिए। घर और आसपास पानी जमा नहीं होने दें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
-डॉ. सचिन चंद्र वैश्य, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed