Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gram Panchayat officer beaten up, report filed against three

Hathras News: ग्राम पंचायत अधिकारी को पीटा, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 12 Nov 2026 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 12 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat officer beaten up, report filed against three
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
मुरसान। क्षेत्र के गांव कोटा में मोटरसाइकिल की चाबी मांगने पर ग्राम पंचायत अधिकारी पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अधिकारी नकुल कुमार निवासी दर्शना रोड मुरसान ने बताया कि वह विकास भवन में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरतहैं। नौ नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे वह अपने दोस्त शिवम के साथ गांव कोटा के कच्चे रास्ते पर बुलेट मोटरसाइकिल लेकर खड़े थे और अपने साथियों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि गांव विशुनदास निवासी दलवीर सिंह उर्फ दल्लो, मनवीर सिंह उर्फ मन्नो और गोपाल सिंह वहां पहुंचे। तीनों उनकी मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर अपने साथ ले गए। काफी देर तक चाबी नहीं मिली तो नकुल कुमार आरोपियों को तलाशते हुए गांव कोटा स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां चाबी मांगने पर आरोपियों ने उनसे गाली-गलौज की। विरोध करने पर तीनों ने उन्हें लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद तीनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed