फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Jio has added two lakh 75 thousand subscribers in a month in western UP

जियो ने फिर बनाया रिकॉर्ड, पश्चिमी यूपी में एक माह में जोड़े दो लाख से ज्यादा नए ग्राहक, इन कंपनियों को हुआ घाटा

Fri, 17 Jul 2020 04:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Jul 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Jio has added two lakh 75 thousand subscribers in a month in western UP
jio plan - फोटो : social media

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की मार्च 2020 की हाल ही की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जियो ने मार्च माह में सबसे ज्यादा उपभोक्ता जोड़े हैं। जहां जियो ने विस्तृत नेटवर्क और किफायती प्लान्स के चलते करीब दो लाख 75 हजार उपभोक्ता मार्च में जोड़े, वहीं दूसरी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने भी इस बीच एक लाख छह हजार ग्राहक जोड़े हैं। 

विज्ञापन

 
इसके ठीक विपरीत टेलीकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वोडाफोन-आईडिया और बीएसएनएल ने इतने समय में ही ग्राहक खोये हैं। वोडाफोन-आईडिया ने सात लाख 18 हजार  और बीएसएनएल ने 25 हजार से ज्यादा उपभोक्ता खोये।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के पश्चिम में जियो से अधिक से अधिक ग्राहकों के जुड़ने का प्रमुख कारक इसका मजबूत और सबसे बड़ा 4जी नेटवर्क है, जो जियो को सभी नए स्मार्टफोन खरीदारों के लिए सबसे पसंदीदा 4जी ऑपरेटर बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में दिनदहाड़े मुठभेड़, पुलिस अफसरों ने कबाड़ी को मारी गोली, सोतीगंज में कटवाता था चोरी की लग्जरी गाड़ियां

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के अनुसार जियो लगातार सबसे अधिक डाउनलोड स्पीड के साथ सबसे तेज 4जी टेलिकॉम ऑपरेटर है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed