फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: junk dealer Jishan has injured in encounter and have arrested by police at Meerut

मेरठ में दिनदहाड़े मुठभेड़, पुलिस अफसरों ने कबाड़ी को मारी गोली, सोतीगंज में कटवाता था चोरी की लग्जरी गाड़ियां

Fri, 17 Jul 2020 04:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Jul 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: junk dealer Jishan has injured in encounter and have arrested by police at Meerut
मुठभेड़ में कबाड़ी घायल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सोतीगंज के कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। कबाड़ी जीशान पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सवालों के घेरे में खाकी, आखिर पुलिसकर्मियों को क्यों मौज-मस्ती करा रहा ये वांटेड, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


बताया गया कि जीशान कबाड़ी गद्दू का भाई है। वेस्टर्न माल रोड एमपी जीएस के पास दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ में आरोपी जीशान पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। वहीं जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची है। गद्दू कबाड़ी ही दिल्ली से लग्जरी गाड़ी चोरी कराकर कटवाता है। इस अवैध काम में इसका भाई जीशान भी साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा में आया वांटेड कबाड़ी इकराम
कानपुर प्रकरण के बाद अपराधियों और पुलिसकर्मियों के बीच साठगांठ के रोजाना खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर की चोरी फॉर्च्यूनर हापुड़ पुलिस ने बरामद कर मेरठ पुलिस को आइना दिखाया तो दिल्ली एनसीआर में पहले से बदनाम सोतीगंज फिर से चर्चा में आ गया। सोतीगंज के वांटेंड कबाड़ी इकराम उर्फ राहुल काला के बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों के साथ मौज-मस्ती के फोटो वायरल होने के बाद आला अधिकारी भी सख्त हो गए हैं। आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने कहा है कि अपराधियों से पुलिस की दोस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राहुल काला के खिलाफ 35 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह कई वर्षों से चोरी व लूट के वाहन काटता आ रहा है। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों से उसकी दोस्ती बताई जाती है। वायरल फोटो में भी क्राइम ब्रांच और सर्विलांस में तैनात कुछ पुलिस वाले दिखाई दे रहे हैं। एक सिपाही के हाथ में बीयर की बोतल है और दूसरा पुलिसकर्मी मस्ती में डांस कर रहा है। तीन पुलिसकर्मी फोटो में दिखाई दे रहे हैं और वह वांटेड राहुल काला के साथ फोटो सेशन भी कर रहे हैं। यह पार्टी कहां और कब चली, इसका खुलासा तो पुलिस अधिकारी जांच कराकर करा सकते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed