फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

सर्राफा बाजार आज बंद

Wed, 10 Feb 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Wed, 10 Feb 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
meerut news
मेरठ समेत पूरे देश का सर्राफा बाजार बुधवार को बंद रहेगा। हालांकि सदर बाजार में सर्राफा व्यापारियों का एक गुट ही हड़ताल में शामिल होगा।
विज्ञापन


वहीं, हड़ताल की घोषणा के चलते मंगलवार को सर्राफा मंडी में ग्राहकों की ज्यादा चहल पहल रही।

केंद्र सरकार ने एक जनवरी से दो लाख रुपये से ज्यादा के लेनदेन पर पैन कार्ड की अनिवार्यता कर दी है। इसका विरोध सर्राफा कारोबारी कर रहे हैं। ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड फेडरेशन ने बुधवार को पूरे देश में हड़ताल का आह्वान किया है।

मेरठ समेत देश के सर्राफा कारोबारी इस हड़ताल में शामिल हैं। मेरठ में प्रतिदिन आठ से 10 करोड़ रुपये का सर्राफा कारोबार होता है, जो कि प्रभावित होगा।

यहां होता है कारोबार

मेरठ
में मुख्य रूप से नील गली, शहर सर्राफा, सदर बाजार, कागजी बाजार, भगत सिंह मार्केट, आबूलेन, बेगमपुल, शारदा रोड, लिसाड़ी रोड, फूलबाग कॉलोनी, शास्त्रीनगर, कंकरखेड़ा, रोहटा रोड आदि क्षेत्रों में सर्राफा कारोबारी हैं।
विज्ञापन


विवाद का असर हड़ताल पर
मेरठ
में सदर सर्राफा बाजार काफी बड़ा है। यहां दो संस्थाओं के बीच विवाद का असर इस हड़ताल पर नजर आएगा। जहां एक गुट हड़ताल में शामिल होगा।

वहीं दूसरा गुट हड़ताल के खिलाफ है। सदर सर्राफा बाजार एसोसिएशन (रजि.) के अध्यक्ष केशव वालिया ने बंद का समर्थन करने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी इस फैसले का हम स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed