फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

‘वेस्ट के लिए बेस्ट होगा रेल बजट’

Wed, 10 Feb 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Wed, 10 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
meerut news
पूर्ववर्ती सरकारों की तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की रेल बजट में उपेक्षा नहीं होगी। इस बार रेल बजट पश्चिमी यूपी वालों को सुखद अहसास कराएगा। यह बातें मंगलवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सर्किट हाउस में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा संप्रग सरकार ने रेल बजट में यूपी को एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं दी थीं, लेकिन मोदी सरकार ने पहले ही रेल बजट में यूपी को 4250 करोड़ रुपये की परियोजना का तोहफा दिया था। इस बजट में भी यूपी के हिस्से बहुुत कुछ आने वाला है।
विज्ञापन


जल्द ही मेरठ-दिल्ली के बीच ईएमयू सेवा शुरू की जाएगी। इससे पहले हापुड़ और दिल्ली के बीच ईएमयू चलाई जाएगी। प्रदेश सरकार की कार्यशैली के बारे में पूछने पर कहा कि प्रदेश में पुलिस का नहीं गुंडों का राज चल रहा है। हर तरफ लूट और तानाशाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 के विधानसभा चुनावों में जनता सपा को हिंद महासागर के पार पहुंचा देगी। केंद्र सरकार से किसानों के खफा होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने शपथ लेते ही किसान और गरीब के उत्थान का संकल्प लिया था। सरकार दोनों वर्गों के लिए लगातार काम कर रही है।

किसानों के लिए फसल बीमा, मिट्टी जांच स्वास्थ्य कार्ड के अलावा फसल नुकसान के मुआवजे और उसके दायरे को बढ़ाया गया है। गरीबों के लिए जनधन योजना के अलावा पीएम मुद्रा लोन स्कीम चलाई गई है।


इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष शिवकुमार, महानगर सुरेश जैन रितुराज, अश्वनी त्यागी, हर्ष गोयल, नरेश गुर्जर, नीरज जिटौली, आलोक सिसौदिया, विनीत अग्रवाल शारदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed