फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News

नहीं मिला गौरव, गढ़ रोड जाम

Mon, 01 Feb 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 01 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Meerut News

नौचंदी क्षेत्र में गढ़ रोड के पास नाले में गिरे 12 वर्षीय बच्चे का अभी तक सुराग नहीं लगा है। रविवार को लोगों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाओं की पुलिस से धक्कामुक्की हो गई। सीओ सिविल लाइन कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने हल्का बल भी प्रयोग किया।

विज्ञापन


फूलबाग कॉलोनी निवासी गौरव शनिवार दोपहर खेलते हुए नेहरूनगर के नाले में गिर गया था। पुलिस, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों और नगर निगम की टीम ने बच्चे की तलाश में कई बार अभियान चलाया, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार को दूसरे दिन पुलिस और प्रशासन ने तलाशी में खानापूर्ति कर दी। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। दोपहर बाद परिजनों के साथ कॉलोनी की महिलाओं और आसपास के लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नौचंदी हरसरण शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो लोग बेकाबू हो गए और गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। महिलाएं बीच सड़क पर धरना देकर बैठ गईं। गांधी आश्रम चौराहे से तेजगढ़ी चौराहे तक रूट डायवर्जन करना पड़ा। जाम की सूचना पर सीओ सिविल लाइन बीएस वीर कुमार, एसओ मेडिकल और महिला पुलिस के अलावा एक्शन और शक्ति मोेबाइल की टीम भी पहुंच गई। महिलाएं सीओ से भिड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक बच्चा बरामद नहीं होगा, तब तक जाम नहीं खोलेंगे। एक सिपाही ने अभद्रता की तो महिलाओं ने उसे दौड़ा लिया। बाद में सीओ ने नगर निगम की जेसीबी मंगाकर दोबारा नाले में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने जबरन लोगों को खदेड़ दिया। सीओ का कहना है कि कुछ लोगों क ो गलतफहमी हुई थी। नाले में दूसरी जगह सर्च अभियान चलाया जा रहा था।

वाहन चालकों से भिड़ गईं महिलाएं
जाम के दौरान महिलाओं ने बाइक सवार और वाहन चालकों से भी अभद्रता की। कई वाहनों में भीड़ ने तोड़फोड़ की भी कोशिश की। पुलिस ने दूसरे रास्ते से वाहनों को निकाला।

जनप्रतिनिधि और अफसरों के खिलाफ आक्रोश
गौरव के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने कोई सुध नहीं ली है। इससे लोगों में आक्रोश है। गौरव की मां सुशीला ने कहा कि अमीर के बच्चे को हल्की चोट भी लगती है तो अधिकारी ही नहीं, डीएम तक उसके घर पहुंच जाते हैं, लेकिन गरीब के लिए किसी के पास समय नहीं है।

‘मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत’
उप्र योजना आयोग के सदस्य आकिल मुर्तजा फूलबाग कॉलोनी में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने सर्च अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। मुर्तजा ने कहा कि हम पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ हैं। आश्वासन दिया कि घटनास्थल पर न पहुंचने पर डीएम से बात की जाएगी।


खानापूर्ति के लिए चलाया अभियान
निगम प्रशासन ने रविवार को केवल खानापूर्ति के लिए अभियान चलाया। अभियान सुबह से ही चलना था, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। फायर ब्रिगेड के तीन कर्मचारी जीप लेकर मौके पर पहुंचे, जो हारमेनी होटल के निकट नाले की पुलिया पर आधा घंटे खड़े होकर लौट गए। दोपहर 12.30 बजे नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सफाई कर्मचारियों को लेकर शास्त्रीनगर में एमपीएस गर्ल्स स्कूल के सामने नाले में जेसीबी से नाला सफाई शुरू कराई। सफाई कर्मियों ने नाले में उतरकर बच्चे की तलाश की। रंगोली मंडप के पास जाल लगाया। शाम के समय जेसीबी से नेहरूनगर नाले में घटनास्थल पर भी सर्च अभियान चलाया। लेकिन देर शाम तक गौरव का सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed