फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

गुस्साए कर्मियों ने बिजली काटी

Thu, 03 Mar 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 03 Mar 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
meerut news
स्ट्रीट लाइट ठीक करने गए विद्युत निविदा कर्मियों ने पिटाई का आरोप लगाते हुए कार्य का बहिष्कार कर दिया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मेडिकल थाने से लेकर ऊर्जा भवन तक प्रदर्शन किया। एमडी ने मामले की जांच अधीक्षण अभियंता शहर को सौंपी है।
विज्ञापन


वहीं भाजपा नेता ने आरोपों से इनकार करते हुए निविदा कर्मियों पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों के खिलाफ मेडिकल थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


33 केवी एल ब्लॉक शास्त्रीनगर बिजलीघर के अवर अभियंता मदन शर्मा ने बताया कि निविदा कर्मी जबर सिंह और शाहिद बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे स्ट्रीट लाइट ठीक करने गए थे। आरोप लगाया कि भाजपा नेता कुलदीप तोमर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस दोनों कर्मियों को मेडिकल थाने ले गई। इस पर शहर के सभी साथी निविदा कर्मी मेडिकल थाने पहुंच गए। पुलिस के तहरीर लेने में आनाकानी करने पर कर्मी भड़क उठे और कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया। इसके बाद एल ब्लॉक शास्त्रीनगर बिजलीघर की बिजली बंद करा दी।

पुलिस के तहरीर लेने के बाद कर्मचारी अधीक्षण अभियंता शहर आरके राणा के ऑफिस पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। राणा के आश्वासन के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस दौरान भाजपा नेताओं के एमडी ऑफिस पहुुंचने की सूचना पर निविदा कर्मी भी बड़ी संख्या में ऊर्जा भवन पहुंच गए।

इस पर सीओ सिविल लाइन भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एमडी ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। एमडी ने बताया कि निविदा कर्मियों की पिटाई करने का मामला गंभीर है। अगर कर्मियों की कारगुजारियों से दिक्कत थी तो इसकी शिकायत अधिकारियों से करनी चाहिए थी। अधीक्षण अभियंता शहर को मामले की जांच सौंपी गई है।

कुलदीप तोमर ने आरोपों को नकारा
कुलदीप तोमर ने कहा कि मामला एक महीना पुराना है। बकाये में एक उपभोक्ता का कनेक्शन काटने आए कर्मियों ने उनका कनेक्शन भी काट दिया था। कहने के बाद भी नहीं जोड़ा तो उन्होंने प्राइवेट लाइनमैन से जुड़वाया। इस बारे में निविदा कर्मी शाहिद से पूछा तो उन्होंने अभद्रता की थी।

महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की गई। कॉलोनी में पहले भी कई बार गलत तरीके से कनेक्शन काटे गए हैं। इसकी जानकारी अधिकारियों को लगभग एक माह पहले लिखित में भी दी थी। उपभोक्ताओं को बिना बात के परेशान करने की बाबत पूछा तो मारपीट का आरोप लगा दिया।

महिलाएं पहुंची मेडिकल थाने
थाने से संविदाकर्मी को छोड़ने की सूचना पर कॉलोनी की महिलाएं भी थाने पहुंच र्गइं। उनके साथ अखंड हिंदुस्तान मोर्चा की संयोजिका चेतना शर्मा भी थीं। इसके बाद वे एमडी से मिलीं और निविदा कर्मियों की हठधर्मी, उपभोक्ताओं को परेशान करने की आदत की शिकायत करते हुए पूरे मामले को झूठा करार दिया।


कॉलोनी के लोगों ने कहा कि उपभोक्ताओं के साथ वसूली की जा रही है और उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। अब मारपीट के गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। एमडी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed