फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

नोविस में शौर्य, प्री नोविस में संग्राम बने चैंपियन

Wed, 02 Mar 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Wed, 02 Mar 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
meerut news
आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज के मैदान पर चल रही राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में मंगलवार को जबर्दस्त रोमांच देखने को मिला। नोविस में आरवीसी के सिपाही शौर्य प्रताप और प्री नोविस में आर्टिलरी के लेफ्टिनेंट कर्नल संग्राम सिंह विजेता बने। नोविस के टीम इवेंट में एएफसी और प्री नोविस में आरवीसी की टीमों ने बाजी मारी।
विज्ञापन


मंगलवार को शो जंपिंग नोविस और प्री नोविस के मुकाबले हुए। शो जंपिंग नोविस में 39 घोड़ों पर सवार घुड़सवारों ने 11 बाधाओं को पार किया। घुड़सवारों ने गजब का संतुलन दिखाया। टीम इवेंट में एएफसी (आर्मी सर्विस कोर) रेड विजेता, एएफसी (आर्मी सर्विस कोर) ब्लू उपविजेता बनी।
विज्ञापन


16 केवलरी ए तृतीय और 16 केवलरी बी चौथे स्थान हासिल किया। व्यक्ति इवेंट में आरवीसी के सिपाही शौर्य प्रताप अपने घोड़े हार्थर के साथ विजेता और एएफसी (आर्मी सर्विस कोर) के मेजर केडीएस मलिक उपविजेता बने। एएफसी के मेजर एसजी नेगी अपने घोड़े अबेकस के साथ तृतीय, आरवीसी के दफेदार शांतनु कुमार अपने घोडे़ वॉल्केनो के साथ चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शो जंपिंग प्री नोविस के टीम इवेंट में आरवीसी विजेता और पीबीजी टीम उपविजेता बनीं। तृतीय 61 केवलरी और फोर्थ एएफसी (आर्मी सर्विस कोर) की टीमें रहीं। व्यक्ति इवेंट में 70 घोड़ों पर घुड़सवारों ने 10 बाधाएं को पार करते हुए शो जंपिंग का प्रदर्शन किया। आर्टिलरी के लेफ्टिनेंट कर्नल संग्राम सिंह अपने घोड़े फेड्ररो के साथ विजेता और 61 केवलरी के मेजर अर्पित राठी अपने घोड़े एओ के साथ उपविजेता बने।

आरवीसी के दफेदार अंकुश कुमार अपने घोड़े गौरव के साथ तृतीय और पीबीजी के एलडी मंदीप अपने घोड़े विजेता के साथ फोर्थ स्थान पर रहे।

पांच को विजेताओं की घोषणा
चार जजों की निगाह में प्रतियोगिता होगी। कर्नल दुष्यंत बाली, कर्नल जगत सिंह, कर्नल राजीव दहिया, कर्नल संजय मलिक ही 5 मार्च को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

आज ये होंगे इवेंट
2 मार्च को कोर्स ओपन ऑफ वन स्टार एंड टू स्टार इवेंट होंगे। 3 मार्च को जंप टू स्टार एवं वन स्टार इवेंट होंगे। 4 मार्च को क्रॉस कंट्री टू स्टार, क्रॉस कंट्री वन स्टार होगी। 5 मार्च को शो जंपिंग वन स्टार और शो जंपिंग टू स्टार होगा। इसके बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी से प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। कर्नल राजीव दहिया ने सभी प्रतिभागियों को क्रास कंट्री के रूट के बारे में जानकारी दी।


आरती रावत, रितिका अगले इवेंट के लिए तैयार
प्रतियोगिता में पुरुष घुड़सवारों के सामने दो महिला घुड़सवार भी डटी हुई हैं। मंगलवार को दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि टॉप पर नहीं पहुंच सकीं। ये दोनों महिला राइडर सेना के एएफसी कोर की हैं। कैप्टन आरती रावत और मेजर रितिका पाटिल ने घोड़े पर शानदार संतुलन दिखाया। बांधाएं भी शानदार तरीके से पार कीं। अब इनकी नजर आगामी प्रतियोगिताओं पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed