फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News

आज से तीन दिन के लिए सर्राफा बंद

Wed, 02 Mar 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 02 Mar 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Meerut News

मोदी सरकार के आम बजट में सोने और हीरे के आभूषण पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगा दी गई है। इसके विरोध में बुधवार से तीन दिन तक मेरठ समेत पूरे देश के सर्राफा कारोबारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी है। इससे पूरे देश में कई अरब का सर्राफा कारोबार प्रभावित होगा।

विज्ञापन


ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन से जुड़े देशभर के सर्राफा व्यापारी इस हड़ताल को सफल बनाने में जुटे हैं। उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापार एसोसिएशन ने भी मेरठ की सर्राफा एसोसिएशन से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है। मेरठ की सर्राफा मंडी में प्रतिदिन आठ से 10 करोड़ का कारोबार होता है, जो कि प्रभावित होगा। यहां करीब 5000 थोक और रिटेल ज्वैलर्स एवं सप्लायर हैं।
विज्ञापन


15 हजार से ज्यादा आभूषण तराशने वाले मेन्यूफैक्चरर्स हैं। 20 हजार से ज्यादा परिवार इस कारोबार से जुड़े हैं। मेरठ में मुख्य रूप से नील गली, शहर सर्राफा, कागजी बाजार, भगत सिंह मार्केट, सदर बाजार, आबूलेन, बेगमपुल, शारदा रोड, लिसाड़ी रोड, फूलबाग कॉलोनी, शास्त्रीनगर, कंकरखेड़ा, रोहटा रोड आदि क्षेत्रों में कारोबार फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका है विरोध
सर्राफा कारोबारी आम बजट से इंपोर्ट ड्यूटी में छूट चाहते थे। वहीं दो लाख से ज्यादा के जेवर खरीदने पर पैन कार्ड की अनिवार्यता खत्म करने की मांग थी। लेकिन वित्तमंत्री ने आम बजट में सोने एवं हीरे के आभूषण पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी और लगा दी। जिससे सर्राफा कारोबार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed