फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

इस सत्र से चलेगा कमेले की जमीन पर बना स्कूल

Sat, 27 Feb 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 27 Feb 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
meerut news
बालिकाओं के लिए खुशखबरी है। पुराने कमेले की भूमि पर तैयार हो रहे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में इस बार दाखिले होंगे। एक अप्रैल से यहां एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल भूतल पर बन रहे आठ कमरों में कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को संयुक्त निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने निर्माणधीन विद्यालय का निरीक्षण किया।
नगर निगम की जमीन पर पुराना कमेला हटाने के बाद यहां राजकीय कन्या बालिका विद्यालय की नींव रखी गई थी। कैबिनेट मंत्री आजम खां ने इस प्रकरण को बेहद गंभीरता से लिया था।
विज्ञापन


उन्होंने यहां से कमेला हटवाया। 6 जनवरी 2014 को उन्होंने खुद स्कूल का शिलान्यास किया था। मल्टी सेक्टोरेल प्लान के तहत इसके लिए दो करोड़ 90 लाख 34 हजार रुपये अवमुक्त कर दिए गए और विद्यालय का निर्माण शुरू हो गया। दरअसल यहां श्ुरू में 14 कमरे बनने थे, पर ले आउट के बाद 21 कमरे फाइनल किए गए हैं। नतीजा यहां लागत बढ़ गई और लगभग एक करोड़ रुपया और स्वीकृत किया गया। अब यह भवन जी प्लस टू बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेडी ने किया दौरा
शुक्रवार को संयुक्त निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एसएन पांडे ने टीम के साथ दौरा किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता भी देखी। बताया कि सत्र 2016-2017 के लिए यहां दाखिले होेंगे। एक अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। फर्श आदि का काम पूरा है। दरवाजे पर शीशे, खिड़कियां, विद्युतीकरण, शौचालयों में टॉयल का काम अधूरा मिला। काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।


स्टाफ नियुक्ति को लिखा पत्र
अध्यापकों एवं अन्य स्टाफ की नियुक्ति के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को पत्र लिखा जा चुका है। अगर आयोग समय से नई नियुक्ति नहीं कर पाया तो दूसरी जगह से स्टाफ तैनात किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक को भी शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed