फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

‘गोपाल मुरलिया वाले, नंदलाल मुरलिया वाले’ पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 21 Feb 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 21 Feb 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
meerut news
गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में ‘एक शाम बिहारी जी के नाम’ भजन संध्या में भक्त प्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल के भजनों पर भाव विभोर हो गए। विनोद भक्ति रस की फुहार बरसाते रहे और भक्त इसमें डूबते गए।
विज्ञापन

 
अग्रवाल वैश्य महासभा मेरठ और एपेक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या में विनोद अग्रवाल ने भजनों के माध्यम से बिहारी जी के दर्शन करा दिए। एक से बढ़कर एक भजन से पूरा पंडाल कृष्ण भक्ति में सराबोर हो गया।
विज्ञापन


साथ में बलदेव कृष्ण जगाधरी ने भी भजनों से मंत्रमुग्ध किया। विनोद ने जैसे ही ‘गोपाल मुरलिया वाले’ पेश किया तो माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।

उन्होंने ‘गोविंद-गोविंद’, ‘वे मैं नचणां’, ‘श्री राधा हमारी गोरी गोरी’, ‘श्यामा जू मेरी नैया’, ‘मेरा आपकी कृपा से’, ‘कैसे मिलन तो मेरा मोहन जरा बता दे’ जैसे भजन पेश किए, जिन पर श्रोता झूम उठे। बलदेव कृष्ण की शानदार जुगलबंदी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरज बावरा, रोहित कृष्ण गोस्वामी ने भी भजन गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य पुजारी सुदर्शन एवं डॉ. ब्रजभूषण ने किया। देश बंधु गुप्ता ने भगवान को तिलक किया। मुकेश गुप्ता और डॉ. अखिल जिंदल ने बिहारी जी का पूजन किया।


कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल मुख्य अतिथि और सत्य प्रकाश अग्रवाल कैंट विधायक विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे। इस अवसर पर अमित अग्रवाल, निष्काम गोयल, आशीष गोयल, डॉ. शलभ बंसल, डॉ. कपिल  बंसल, महेंद्र कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजीव बंसल, अतुल्य बंधु गुप्ता, निखिल गुप्ता का मुख्य सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed