फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

मेरठ बना चैंपियन

Sun, 21 Feb 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 21 Feb 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
meerut news
राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय बेसिक परिषद मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मेरठ जनपद ने सामूहिक चैंपियनशिप जीती। व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राथमिक बालिका तबस्सुम ने और जूनियर बालिका में मोनिका ने जीती।
विज्ञापन

 
मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव, बीएसए मो. इकबाल, एडी बेसिक योगेश शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। समापन समारोह का संचालन जिला व्यायाम शिक्षिका अनु त्यागी और विजेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन


शनिवार को हुए इवेंट में पीटी में मेरठ पहले स्थान पर और बुलंदशहर दूसरे स्थान पर रहा। योग में गाजियाबाद अव्वल और मेरठ दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में जूनियर बालक वर्ग में बागपत विजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ दूसरे स्थान पर रहा। रिले रेस में बागपत पहले, मेरठ दूसरे, खो खो में मेरठ पहले और बुलंदशहर दूसरे स्थान पर रहा। गोला फेंक में मेरठ पहले, बागपत दूसरे स्थान पर रहा। लंबी कूद में मेरठ पहले और गाजियाबाद दूसरे स्थान पर रहा।

मेरठ की टीम ने जीते दो मुकाबले

चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय अनुज शर्मा मेमोरियल बॉस्केटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन रोमाचंक मुकाबले हुए। टूर्नामेंट में देहरादून, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, बागपत आदि शहरों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।


प्रतियोगिता के पहले मैच में मेरठ ने सहारनपुर की टीम को 63-40 से हराया। दूसरे मैच में सबका की टीम ने बागपत को 58-55 से, तीसरे मैच में रेड क्लब की टीम ने आर्यन क्लब की टीम को 42-22 से हराया।

चौथे मैच में मेरठ ने सबका की टीम से 48-44 से मैच जीता। प्रतियोगिता के मैचों के दौरान संदीप बालियान, विकास पंवार, दीपक तोमर, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed