फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

भाजपाइयों के लिये कप्तान के दरवाजे बंद

Fri, 19 Feb 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Fri, 19 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
meerut news
एसएसपी आवास से बृहस्पतिवार को भाजपा नेताओं को लौटा दिया गया। भाजपाई बढ़ते अपराधों और भूडबराल में देशद्रोह के नारे लगने की शिकायत करने आए थे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आईजी से शिकायत की।
विज्ञापन


भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार शाम पांच बजे एसएसपी से आवास पर मिलने का समय लिया था।

लेकिन पांच बजे से पांच मिनट पहले ही एसएसपी के पीआरओ ने फोन पर बताया कि कप्तान साहब रात को 11 बजे या कल मुलाकात करेंगे। इस पर विनीत शारदा ने पूर्व के समय में ही मिलने की बात कही और एसएसपी आवास जा पहुंचे। विनीत शारदा और उनके समर्थकों की कार को एसएसपी आवास के बाहर ही रोक दिया गया और गेट बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान वहां पीएसी के साथ तीन थानों की फोर्स और सीओ सिविल लाइन पहुंच गए। काफी बहस और हंगामे के बावजूद भी फोर्स ने विनीत शारदा को भीतर नहीं जाने दिया। इसके बाद वह आईजी से मिलने चले गए। विनीत शारदा ने आईजी सुजीत पांडे से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुधवार को कुछ लोगों ने परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल गांव में देश विरोधी नारेबाजी की है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। परतापुर के गांव काशी में एक किशोरी को दूसरे वर्ग का युवक ले गया है।

यह किशोरी पांच मार्च को बालिग हो जाएगी, उसके बाद उसका विवाह करा दिया जाएगा। अब तक आरोपी पकड़ा नहीं गया है। शारदा ने गायब सर्राफा व्यापारी के साथ ही शराब सेल्समैन की हत्या का खुलासा न होने के मुद्दे उठाया।

आईजी ने सभी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री सोमेंद्र तोमर, पंडित सुनील भराला, नीरज त्यागी, नरेश गुर्जर, अजीत चौधरी, करुणेश नंदन गर्ग, दीपक शर्मा, अनुज राठी मौजूद रहे।


अतुल को किसी ने नहीं रोका
जैसे
ही विनीत शारदा एसएसपी आवास से अपनी गाड़ी मोड़कर कार्यकर्ताओं के साथ वापस हो रहे थे, तभी सपा नेता अतुल प्रधान वहां पहुंच गए। उन्हें देख सीओ सिविल लाइन हड़बड़ा गये। किसी तरह अतुल को उन्होंने बातों में लगाया। फिर पैदल ही अंदर जाने के लिए कहा। अतुल मान गए और पैदल ही अंदर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed