{"_id":"0b8283ba5359509dd6ccb273510582f5","slug":"meerut-news-hindi-news-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी में ट्रेन से कटा युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी में ट्रेन से कटा युवक
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
Updated Thu, 18 Feb 2016 03:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्थिक तंगी से परेशान होकर युवक ने बुधवार दोपहर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
काफी प्रयास के बाद देर शाम शव की शिनाख्त जेवरी गांव के केशव उर्फ छोटू (18) पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई।
परिजनों ने बताया कि केशव कक्षा 9वीं का छात्र था। उसके पिता विकलांग हैं। केशव के छह भाई-बहन है। दो बहनों और एक भाई की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई मजूदरी करता है।
घर की आर्थिक तंगी की वजह से घर में अक्सर क्लेश रहता था। केशव मजदूरी कर अपनी पढ़ाई का खुद ही खर्च उठा रहा था। बुधवार को आर्थिक तंगी को लेकर केशव का परिजनों से विवाद हो गया। इसके बाद वह फोन लेकर घर से निकल गया।
लोगों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे केशव जिटौली फाटक पर पहुंचा। वह फोन पर गाने सुनते हुए कुछ देर टहलने के बाद ट्रैक पर बैठ गया। इस दौरान हरिद्वार की तरफ से तेज गति से आई ट्रेन के आगे केशव ने कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि जब शाम तक केशव घर नहीं पहुंचा तो परिजन तलाश करने के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे।
पुलिस ने उन्हें ट्रेन से कटे युवक का हुलिया बताया, कपड़े और सामान दिखाए। परिजनों ने उसकी शिनाख्त केशव के रूप में की। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर एसके राणा ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है।