फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News

शौहर का दावा तलाक दिया, बीवी बोली नहीं सुना

Thu, 11 Feb 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 11 Feb 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Meerut News

दंपति के बीच विवाद का नया मामला सामने आया है। शौहर का दावा है कि विवाद के दौरान उसने बीवी को तलाक दे दिया है, जबकि बीवी का कहना कि उसने तलाक की बात नहीं सुनी। शौहर के अपनी बात पर अडिग रहने पर युवती के परिजन थाने जाने लगे। लेकिन रिश्तेदारों ने उन्हें रोकते हुए पंचायत कर समाधान के लिए चार दिन का वक्त लिया। यदि विवाद नहीं सुलझा तो जरूरी होने पर फतवा भी लिया जाएगा।

विज्ञापन


मामला नौचंदी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। युवती की शादी दो साल पहले लिसाडी गेट थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। युवती पक्ष का आरोप है कि सात फरवरी को दामाद ने उसकी बेटी को कहासुनी के बाद घर से निकाल दिया था। घर आकर उसने बताया तो उन्होंने दामाद को फोन कर उसे ले जाने को कहा लेकिन दामाद ने कह दिया कि उसने उसे तलाक दे दिया है।
विज्ञापन


जबकि उनकी बेटी ने ऐसा होने से इंकार किया। उसका कहना था कि उसने अपने शौहर को तलाक कहते हुए नहीं सुना। परिजनों के समझाने के बाद भी दामाद नहीं माना तो परिजन लिसाडी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने चले गए। इस दौरान दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने पुलिस कार्यवाही के बजाए पंचायत के माध्यम से मामला निपटाने की बात कही। तय हुआ कि यदि लड़का पक्ष नहीं मानेगा तो लड़की पक्ष कार्रवाई को स्वतंत्र होगा। जरूरी हुआ तो देवबंद से फतवा भी मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed