फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Head constable has missing with rifle police send report to SSP

यूपी: राइफल लेकर लापता हुआ हेड कांस्टेबल, चुनाव में यहां लगी थी ड्यूटी, थाना पुलिस ने एसएसपी को भेजी रिपोर्ट

Mon, 07 Mar 2022 09:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Mar 2022 09:34 PM IST
सार

राइफल लेकर लापता हुए हेड कांस्टेबल के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। उधर, इस मामले में लालकुर्ती थाना पुलिस ने एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन
Meerut News: Head constable has missing with rifle police send report to SSP
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव ड्यूटी के लिए राइफल लेकर रवाना हुए हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र सिंह लापता हो गए हैं। न तो वह पुलिस लाइन पहुंचे और न ही घर पहुंचे। लालकुर्ती थाना पुलिस ने एसएसपी को रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन


वहीं प्रतिसार निरीक्षक ने भी लालकुर्ती पुलिस से संपर्क साधा है। ज्ञानेंद्र का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिया गया है, हालांकि नंबर लगातार बंद आ रहा है। 
विज्ञापन


हेड कांस्टबल ज्ञानेंद्र सिंह को 23 फरवरी को बहराइच और महाराजगंज में चुनाव डयूटी करने के लिए पुलिस लाइन से रवाना किया गया था। पूरी फोर्स छह मार्च को मेरठ वापस आ गई है, लेकिन ज्ञानेंद्र सिंह नहीं आए। लालकुर्ती पुलिस ने परिजनों को फोन किया तो पता चला कि वह घर भी नहीं पहुंचे हैं। ज्ञानेंद्र सिंह को पुलिस लाइन शस्त्रागार से 303 बोर रायफल कारतूस के साथ गैर जनपद रवाना किया गया था। वहीं प्रतिसार निरीक्षक भी इस मामले में लालकुर्ती पुलिस से संपर्क किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी : डीजल महंगा होने की अफवाह से मचा हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर लगी किसानों की भीड़, देखिए तस्वीरें
 
इन्होंने कहा...
अभी हेड कांस्टेबल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। परिवार से भी संपर्क किया गया है। - मुकेश सिंह रावत प्रतिसार निरीक्षक मेरठ

यह भी पढ़ें: हादसे की तस्वीरें: देवर ने कूदकर बचाई जान, कार समेत गंगनहर में डूबी भाभी, गुलबहार की मौत से उठा ये बड़ा सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed