रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के चलते कच्चे तेल के दामों में उछाल आने से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की आशंका से पेट्रोल पंप पर डीजल खरीदने वाले लोगों की दिनभर भारी भीड़ रही। सोमवार सुबह से शाम तक पेट्रोल पंप पर जमकर डीजल की बिक्री हुई। कई पेट्रोल पंपों पर दोपहर में ही डीजल खत्म हो गया।
हस्तिनापुर क्षेत्र में सोमवार को अफवाह फैल गई कि सातवें चरण का चुनाव आज संपन्न हो रहा है और यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध होने से कच्चे तेलों के दाम बढ़ गए हैं। इससे मंगलवार को डीजल के रेट में भारी वृद्धि होगी। यह सूचना मिलने के बाद किसानों ने जमकर डीजल की खरीदारी की, जिससे कई पेट्रोल पंपों पर डीजल भी समाप्त हो गया।
2 of 6
पेट्रोल पंप पर लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
डीजल-पेट्रोल महंगा होने की अफवाह से सोमवार सुबह से ही हड़कंप गया था। वहीं देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई और डीजल खरीदने के लिए किसानों का हुजूम पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़ा।
3 of 6
डीजल लेते किसान।
- फोटो : amar ujala
वहीं किसान कई-कई ड्रमों को लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं। जिससे पेट्रोल पंपों पर किसानों की लंबी लाइन लगी हुई है।
4 of 6
मेरठ में पेट्रोल पंप पर लगी किसानों की भीड़।
- फोटो : amar ujala
किसानों का कहना है कि फसल का सीजन इस समय सिर पर है और डीजल के दाम बढ़ना उनके लिए काफी मुश्किलें पैदा करेगा। पहले ही डीजल के दाम उनकी पकड़ से बाहर हो रहे हैं। उन्होंने कुछ राहत पाने के लिए डीजल खरीदा है ताकि कुछ दिनों तक जेब पर असर न पड़े।
5 of 6
पेट्रोल पंप पर लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
किसानों का कहना है कि प्रदेश में अंतिम चरण के चुनाव के बाद तेल वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। पहले ही डीजल महंगा होने से कृषि लागत बढ़ रही हैं। यदि डीजल के दाम और बढ़ते हैं तो अतिरिक्त भार पड़ेगा।