{"_id":"617f908759b0c673aa5e312b","slug":"meerut-news-girl-disconnected-the-phone-and-suicide-by-jumping-in-front-the-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: युवती ने गुस्से में फोन काटा और ट्रेन के आगे लगा दी छलांग, उड़े चीथड़े, शव की नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: युवती ने गुस्से में फोन काटा और ट्रेन के आगे लगा दी छलांग, उड़े चीथड़े, शव की नहीं हो सकी पहचान
Mon, 01 Nov 2021 12:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:30 PM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती नूर नगर रेलवे ट्रैक के पास खड़ी हुई थी। मोबाइल पर गुस्से में कॉल काटने के बाद युवती ने आसपास के लोगों से पूछा ट्रेन किस समय यहां से जाएगी। इस दौरान जैसे ही ट्रेन आई तो युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के ब्रह्मपुरी में रविवार को लोगों ने एक युवती को जिस तरह खुद को मौत के हवाले करते हुए देखा, उसे देखकर हर किसी की रौंगटे खड़े हो गए। यहां एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया गया कि युवती फोन पर किसी से बात कर रही थी। उसने गुस्से में फोन काटा और ट्रेन के आगे कूदकर खौफनाक तरह से मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी के नूर नगर रेलवे ट्रेक पर एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से चीथड़े उड़ गए। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: बुखार से दो की मौत, डेंगू के 22 मरीज मिले, कोरोना से बचाव के लिए आज से रात में भी करा सकेंगे टीकाकरण
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवती नूर नगर रेलवे ट्रैक के पास खड़ी हुई थी। मोबाइल पर गुस्से में कॉल काटने के बाद युवती ने आसपास के लोगों से पूछा ट्रेन किस समय यहां से जाएगी। इस दौरान जैसे ही ट्रेन आई तो युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
लोगों ने इसकी जानकारी ब्रह्मपुरी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को जीडी में अज्ञात में दर्ज किया। पुलिस ने वायरलेस पर जिले में सूचना फ्लैश की। आसपास के जिलों से भी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।